काटा, पीटा, चिमटे से जलाया… बच्ची की देखभाल के लिए रखी 14 साल की लड़की को पढ़े लिखे दंपती ने दी यातनाएं


गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 14 साल की लड़की को यातनाएं देना का मामला सामने आया है। जिले की न्यू कॉलोनी स्थित एक मकान में बच्ची की देखभाल के लिए रखी गई 14 वर्षीय लड़की को यातनाएं देने और खाना नहीं देने देकर कई महीनों से अत्याचार किया जा रहा था। सूचना पर वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर(सखी) और पुलिस नेन्यू कॉलोनी स्थित एक मकान से लड़की को रेस्क्यू किया। जब बच्ची को रेस्क्यू किया गया उसके हाथ, पैर और मुंह पर चोट के निशान मिले। दंपत्ति के अत्याचारों से बच्ची इतनी सहमी हुई थी कि वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सखी सेंटर प्रभारी की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सखी सेंटर प्रभारी पिंकी मलिक ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि न्यू कॉलोनी में स्थित एक मकान में दंपत्ति द्वारा नाबालिग 14 वर्षीय बच्ची को घर में काम के लिए रखा हुआ है। बच्ची मूलरूप से झारखंड के रांची की रहने वाली है। दंपत्ति बच्ची से काम करवाते थे। रोजाना उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते और गरम चिमटे से उसको जलाते थे।

खाना भी नहीं देते थे
यहीं नहीं आरोपी रातभर उसे सोने नहीं देने के साथ-साथ खाना भी नहीं देते थे। ऐसे में उन्होंने मंगलवार दोपहर को न्यू कॉलोनी मकान में छापेमारी कर बच्ची को रेस्क्यू किया। बच्ची का मुंह पूरा सूजा हुआ था। इसके अलावा बच्ची के हाथ पर चिमटे से जलाने के निशान मिलने के साथ-साथ हाथ और पैर पर भी सूजे हुए मिले। वहीं बच्ची के शरीर पर हर जगह चोटे के निशान मिले।

ट्वीट कर दी जानकारी
दीपिका नारायण भारद्वाज नाम की महिला ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। उसने अपने ट्वीट में लिखा कि 14 साल की इस लड़की को गुरुग्राम में एक पढ़े-लिखे जोड़े ने बेरहमी से पीटा है। शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं जिसे प्रताड़ित न किया गया हो। उन्होंने उसे काटा, पीटा, चिमटे से जलाया। उसे कूड़ेदान से खाना खाना पड़ता था। आज सुबह मैंने एसओएस उठाया और एचसीडब्ल्यू की वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल से संपर्क किया, जिन्होंने तब संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। वन स्टॉप सखी सेंटर गुरुग्राम की प्रधान पिंकी ने मामले को उठाया और लड़की को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपत्ति मनीष और कमलजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों कॉरपोरेट में काम करते हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने के लिए कृपया मामले को सामने लाएं। घटना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम की है।

.


What do you think?

Punjab: अमृतसर में अनोखी शादी, श्मशानघाट में गूंजी शहनाई, पूरी हुई हर रस्म और फिर वहीं से उठी डोली

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 फरवरी से पहले मुंबई पहुंचती है फ्लैग ऑफ: देखें वीडियो