in

कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा Latest Haryana News

कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा Latest Haryana News

[ad_1]


कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा

– कहा, केजरीवाल ने भाजपा को दी मुबारकबाद, कांग्रेस ईवीएम पर अटकी

Trending Videos

– जिसने चखी हरियाणा की जलेबी उसकी गाड़ी हुई पार : मंत्री

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार है। वह खुद भी इस बात को नहीं समझते। वे केवल ईवीएम का रोना रोते हैं जबकि ईवीएम से साफ सुथरे और निष्पक्ष चुनाव होते हैं। दिल्ली चुनाव भी ईवीएम पर हुआ। इसमें भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार हुई, लेकिन आप ने हार स्वीकार की।

अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा को मुबारकबाद दी। वहीं, कांग्रेस अब तक रोना रो रही है। ये बातें मंगलवार को सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री. डॉ. अरविंद शर्मा ने कही। वे न्यू रमेश नगर, सदर बाजार में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 648वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ विधायक जगमोहन आनंद भी मौजूद रहे।

मंत्री. डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गोहाना की जलेबी प्रदेश की जलेबी है। जिस-जिस ने ये जलेबी चखी उसकी गाड़ी पार हुई है। भाजपा में लोगों का विश्वास है। इसलिए हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में भी भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर चुनाव के लिए हर समय तैयार है। इस चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्हाेंने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भेजे गए बैलेट पेपर पर निकाय चुनाव करवाने के निवेदन पर कहा कि ये चुनाव आयोग का काम है। चुनाव आयोग के पास चुनाव कराने के विशेष अधिकार हैं। वे बैलेट पेपर पर करवाएं या ईवीएम पर। चुनाव आयोग के फैसले पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने मंत्री अनिल विज के मामले पर कहा कि ये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बात है।

[ad_2]
कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा

Karnal News: कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै… Latest Haryana News

Karnal News: कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै… Latest Haryana News

Karnal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नूरप्रीत प्रथम Latest Haryana News

Karnal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नूरप्रीत प्रथम Latest Haryana News