{“_id”:”678aa9f87610b7ff0c013a8a”,”slug”:”congress-always-insulted-dr-bhimrao-ambedkar-rajkumar-hisar-news-c-21-hsr1013-547074-2025-01-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया : राजकुमार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा नेता राजकुमार चाहर।
हिसार। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। चाहर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपनी सुविधा के अनुसार भारतीय संविधान को तोड़ा और मरोड़ा, ताकि उसका राज कायम रह सके।
Trending Videos
हिसार में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से राजकुमार चाहर बातचीत कर रहे थे। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को सम्मान दिया गया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न तक नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उनको भारत रत्न भी भाजपा समर्थित वीपी सिंह की सरकार में दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि 60 साल के राज में फसलों पर एमएसपी गारंटी क्यों नहीं दी गई। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मामले में कानून अपना काम करेगा। हमें कानून के फैसले का इंतजार करना चाहिए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा, संविधान गौरव कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक सुरेंद्र आर्य व जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया : राजकुमार