[ad_1]
महेंद्रगढ़। राव दानसिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके है। इसके बावजूद भी उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया। वहीं, चुनाव जीतने के बाद 5 साल जनता से दूरी बनाए रखी है। ऐसे में जनता ने कांग्रेस से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। यह विचार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने गांव डुलाना, माजरा खुर्द सिगड़ी, झूक, झगड़ौली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
डॉ. मनीष यादव ने कहा कि 10 वर्ष से महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। क्षेत्र की जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही है। लेकिन सरकार ने जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चुनाव जीतने के बाद विधायक महेंद्रगढ़ से गायब हो गए। उन्होंने विधानसभा में भी क्षेत्र के मुद्दे ठीक से नहीं उठाए। 10 वर्ष में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाए। ऐसे नेता से जनता ने भी दूरी बनाना शुरू कर दी है।
[ad_2]
कांग्रेस को चार बार मौका देने के बाद भी महेंद्रगढ़ में नहीं हुआ विकास: मनीष यादव