in

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, राहुल और खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं : नायब सिंह सैनी Latest Haryana News

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, राहुल और खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं : नायब सिंह सैनी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sat, 21 Sep 2024 10:28 PM IST



भिवानी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते भ
– फोटो : भिवानी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

Trending Videos



भिवानी। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है और राहुल व खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियोंं को बेचने का कार्य किया है। भाजपा ने प्रदेश के दो करोड़ अस्सी लाख मतदाताओं के लिए जो संकल्प पत्र तैयार किया है, उसको सरकार बनते ही आठ अक्तूबर के बाद लागू कर दिया जाएगा। यह बात उन्होंने भिवानी में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कही।

Trending Videos

सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करके दबे-कुचले वर्ग को पीछे रखना चाहते हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में जो वादों का झूठा प्रचार किया था, वह प्रचार अब हरियाणा में कर रहे हैं। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों को अपमानित करने का कार्य करती है। कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर को अपमानित किया। अब कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को अपमानित कर रही है। कुमारी सैलजा ने बतौर कांग्रेस लीडर सीएम बनने की इच्छा व्यक्त की है तो इसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने भाजपा की ओर से गोपाल कांडा को समर्थन दिए जाने की बात भी कही तथा कहा कि समझौते के तहत एक सीट कांडा की पार्टी ने मांगी थी, उसी के तहत हम समर्थन दे रहे हैं। वहीं सैनी कांडा को इनेलो की ओर से समर्थन देने के सवाल को टाल गए।

[ad_2]
कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, राहुल और खरगे झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं : नायब सिंह सैनी

पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिका के भारतीयों में उत्साह, जानें क्या कहा? – India TV Hindi Today World News

पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिका के भारतीयों में उत्साह, जानें क्या कहा? – India TV Hindi Today World News

फ्लिपकार्ट सेल में ₹31999 में मिलेगा Google Pixel 8 फोन, ₹75999 में हुआ था लॉन्च Today Tech News

फ्लिपकार्ट सेल में ₹31999 में मिलेगा Google Pixel 8 फोन, ₹75999 में हुआ था लॉन्च Today Tech News