in

कांगो की सेना और विद्रोहियों के बीच छिड़ी है भीषण जंग, अब तक 773 लोगों की हुई मौत – India TV Hindi Today World News

कांगो की सेना और विद्रोहियों के बीच छिड़ी है भीषण जंग, अब तक 773 लोगों की हुई मौत – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
कांगों की सेना

गोमा: पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं। कांगो के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। विद्रोहियों ने गोमा पर कब्जा कर लिया था और वह अन्य क्षेत्रों पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना ने काफी हद तक नाकाम कर दिया है। सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  कुछ गांवों पर नियंत्रण भी हासिल कर लिया है। 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने राजधानी किंशासा में संवाददाताओं को बताया कि 773 लोगों के मारे जाने और 2,880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विद्रोहियों की ओर से पानी, बिजली आपूर्ति सहित बुनियादी सेवाओं को बहाल करने का वादा किए जाने के बाद सैकड़ों गोमा निवासी शहर लौट आए हैं। शहर लौटने के बाद लोगों ने हथियारों के मलबे से अटे पड़े इलाकों को साफ किया। 

कांगों की सेना के जवान

Image Source : AP

कांगों की सेना के जवान

क्या बोले स्थानीय निवासी?

स्थानीय निवासी जीन मार्कस ने कहा, ‘‘मैं थक गया हूं और नहीं जानता कि कहां जाऊं। हर ओर सिर्फ मातम है।’’ जीन के एक रिश्तेदार की संघर्ष में मौत हो गई है। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में ‘एम23’ सबसे ताकतवर है। इस क्षेत्र में खनिज का विशाल भंडार हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस समूह को पड़ोसी देश रवांडा के सैनिकों का समर्थन प्राप्त है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगाया टैरिफ तो मिला जवाब, जस्टिन ट्रूडो ने गिना दिए एहसान

ब्राजील में हुई अजीब घटना, आसमान से बरसने लगी मकड़ियां; देखें VIDEO

जेलेंस्की ने इशारों में ट्रंप को समझा दिया, बोले ‘अमेरिका-रूस वार्ता से यूक्रेन को बाहर रखना होगा खतरनाक’

Latest World News



[ad_2]
कांगो की सेना और विद्रोहियों के बीच छिड़ी है भीषण जंग, अब तक 773 लोगों की हुई मौत – India TV Hindi

Apple iPhone के 10 ऐसे फीचर्स जो आपके डेटा को रखते हैं सुरक्षित, जानें पूरी जानकारी Today Tech News

Apple iPhone के 10 ऐसे फीचर्स जो आपके डेटा को रखते हैं सुरक्षित, जानें पूरी जानकारी Today Tech News

iPhone खरीदने वालों की मौज, Apple भारत के इन शहरों में खोलेगा 4 नए एप्पल स्टोर – India TV Hindi Today Tech News

iPhone खरीदने वालों की मौज, Apple भारत के इन शहरों में खोलेगा 4 नए एप्पल स्टोर – India TV Hindi Today Tech News