[ad_1]
Last Updated:
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार का दिन मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया. दिल्ली-एनसीआर का तापमान 21.7°C तक गिर गया. वहीं दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई 93 के साथ पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई.
आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. (एआई न्यूज)
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ऐसा करवट लिया कि छह साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. मार्च के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी दस्तक देने लगती है, वहीं इस बार बारिश और ठंडी हवाओं ने दिल्ली को ठिठुरा दिया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री कम है. यह पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ.
इससे पहले 8 मार्च 2020 को तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस अचानक बदलाव के पीछे मुख्य वजह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उससे बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, जिसने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह बदल दिया. शुक्रवार को हुई बारिश और दिनभर चली ठंडी हवाओं ने न सिर्फ तापमान गिराया, बल्कि लोगों को गर्मी से भी राहत दिलाई है.
- दिल्ली-एनसीआर के मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे बड़ा सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है.
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.
- 20 मार्च इस साल का सबसे साफ दिन रहा और करीब पांच महीने बाद ऐसा मौका आया जब लोगों ने अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा में सांस ली. इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को AQI 99 दर्ज किया गया था.
- दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार का कारण बारिश, तेज हवाएं और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां मानी जा रही हैं, जिन्होंने प्रदूषक कणों को साफ करने में मदद की.
- हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार अस्थायी हो सकता है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में लौट सकती है.
पूरे एनसीआर में दिखा मौसम का यही रुख
मौसम विभाग के अनुसार, केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर में मौसम का यही रुख देखने को मिला. गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह क्रमश 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. गाजियाबाद में भी तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं एक्यूआई भी इन शहरों में 86 से 100 के बीच रहा, जो संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच है.
दिल्ली में इस बार मार्च का महीना बारिश के लिहाज से भी खास बनता जा रहा है. अब तक 16.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे यह पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश वाला मार्च बन गया है. इससे पहले 2023 में 50.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था.
आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. शनिवार को भी दिल्ली में ठंडे मौसम का असर बना रहा, हालांकि बारिश नहीं हुई. न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
[ad_2]



