Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

कहीं आपका Gmail किसी और के हाथ तो नहीं लग गया? इन तरीकों से करें फौरन जांच Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • May 16, 2025
  • Tech

[ad_1]

आज के डिजिटल युग में हमारी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा इंटरनेट पर निर्भर हो गया है. खासकर Gmail अकाउंट की बात करें तो यह सिर्फ ईमेल भेजने या पढ़ने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि हमारी कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं जैसे Google Photos, Google Drive, YouTube और अन्य Google एप्स से भी जुड़ा होता है. ऐसे में अगर कोई और आपके Gmail अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा हो, तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है. Google आपको यह पता लगाने की सुविधा देता है कि आपके Gmail अकाउंट का इस्तेमाल कौन कर रहा है, किस डिवाइस से किया गया है और कहां से एक्सेस किया गया है. आइए जानते हैं कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपका Gmail अकाउंट सुरक्षित है या नहीं.

कंप्यूटर से Gmail एक्टिविटी कैसे चेक करें?

अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो Gmail में लॉग इन करें. इनबॉक्स खुलने के बाद नीचे दाईं ओर ‘Last account activity’ लिखा मिलेगा. उसके नीचे ‘Details’ पर क्लिक करें.

यहां आपको एक नई विंडो में वह पूरी जानकारी मिलेगी, जो यह बताएगी कि आपका अकाउंट किन डिवाइसेज पर और कब-कब एक्सेस हुआ है. इसमें डिवाइस का नाम, किस ब्राउजर से लॉग इन किया गया, लोकेशन (स्थान), तारीख और समय के साथ-साथ IP एड्रेस भी दिखाई देगा. अगर यहां कोई अनजान लोकेशन या डिवाइस दिखाई दे, जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है.

मोबाइल या ब्राउजर से जानिए आपके अकाउंट में लॉग इन डिवाइसेज

अगर आप और गहराई से जानना चाहते हैं कि आपके Google अकाउंट में कौन-कौन से डिवाइस लॉग इन हैं, तो ब्राउजर में [myaccount.google.com](https://myaccount.google.com) खोलें. यहां ‘Security’ टैब पर क्लिक करें. फिर नीचे स्क्रॉल करते हुए ‘Your devices’ सेक्शन तक पहुंचें और ‘Manage all devices’ ऑप्शन पर क्लिक करें.

इस सेक्शन में आपको उन सभी डिवाइसेज़ की लिस्ट मिलेगी, जिनसे आपका Google अकाउंट हाल ही में एक्सेस किया गया है. हर डिवाइस के साथ उसका नाम, टाइप (जैसे Android फोन, Windows कंप्यूटर), आखिरी बार इस्तेमाल किया गया समय और लोकेशन भी दी गई होगी. कोई अनजाना या संदिग्ध डिवाइस दिखे, तो सतर्क हो जाना चाहिए.

अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे तो क्या करें?

अगर आपको कोई ऐसी डिवाइस दिखे जो आपकी नहीं है या ऐसी एक्टिविटी नज़र आए जिसे आपने खुद नहीं किया, तो सबसे पहले उस डिवाइस पर क्लिक करके ‘Sign out’ का विकल्प चुनें. इसके बाद तुरंत अपना Gmail पासवर्ड बदल दें.

इसके साथ ही अपने अकाउंट की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2-Step Verification) ऑन कर लें. इससे अगर कोई आपके पासवर्ड को जान भी ले, तब भी बिना आपके मोबाइल कोड के अकाउंट में लॉगिन नहीं कर सकेगा.

अकाउंट को सुरक्षित रखने के जरूरी टिप्स

  • समय-समय पर Gmail और Google अकाउंट की लॉगिन एक्टिविटी चेक करते रहें.
  • किसी अनजान या पब्लिक डिवाइस से लॉगिन करने से बचें
  • अगर किसी और डिवाइस से लॉगिन करना ज़रूरी हो, तो ‘Remember Password’ जैसे ऑप्शन को कभी न चुनें
  • पब्लिक Wi-Fi या ओपन नेटवर्क पर Gmail इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतें
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें, जिससे अतिरिक्त सुरक्षा मिले

Gmail आपकी डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा है. अगर आपने सुरक्षा को नजरअंदाज किया, तो आपकी पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है. ऊपर बताए गए स्टेप्स को अपनाकर आप न सिर्फ यह पता लगा सकते हैं कि आपका Gmail कोई और चला रहा है या नहीं, बल्कि समय रहते एक्शन लेकर अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित भी बना सकते हैं.

[ad_2]
कहीं आपका Gmail किसी और के हाथ तो नहीं लग गया? इन तरीकों से करें फौरन जांच

Previous Post ChatGPT में आया बड़ा अपडेट, Online Shopping करने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले Today Tech News
Next Post अंबाला में लंबित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी Latest Haryana News

Related Posts

ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:  50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन Today Tech News

ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू: 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन Today Tech News

  • April 15, 2026
Upcoming Foldable Smartphones: iPhone Fold से लेकर Samsung Z Fold 8 तक, भारत में जल्द लॉन्च हों Today Tech News

Upcoming Foldable Smartphones: iPhone Fold से लेकर Samsung Z Fold 8 तक, भारत में जल्द लॉन्च हों Today Tech News

  • April 15, 2026
अलर्ट! नए स्कैम से iPhone यूजर्स को किया जा रहा टारगेट, ईमेल पर मिल रही यह वॉर्निंग Today Tech News

अलर्ट! नए स्कैम से iPhone यूजर्स को किया जा रहा टारगेट, ईमेल पर मिल रही यह वॉर्निंग Today Tech News

  • April 15, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com