in

कर्मचारी 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : खोथ Latest Haryana News

कर्मचारी 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : खोथ Latest Haryana News

[ad_1]


मांगों को लेकर बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। संघमांगों को लेकर बैठक करते सर्व कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रानियां। नगर पालिका में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वावधान में सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह ने की।

प्रधान गुरमेल व जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने बताया कि 15 व 16 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सिरसा के कर्मचारी 16 जनवरी को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगें। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से जूते, मास्क व बकाया राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके समस्त कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। समान काम समान वेतन लागू नहीं हुआ है। छंटनी ग्रस्त समस्त कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा में आठवें वेतन आयोग का गठन, कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं देने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती सहित अन्य मुख्य मांगों में शामिल है।

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी से जिला प्रधान मदन लाल खोथ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भाकर, जिला सचिव रमेश सैनी, अशोक पटवारी व सुखदेव सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

[ad_2]
कर्मचारी 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : खोथ

Sirsa News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

Sirsa News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

Bhiwani News: आभूषण व्यापारी का 155 ग्राम सोना लेकर कारीगर रफूचक्कर Latest Haryana News

Bhiwani News: आभूषण व्यापारी का 155 ग्राम सोना लेकर कारीगर रफूचक्कर Latest Haryana News