कर्मचारी सभी प्रत्याशियों को देेंगे मांगों का ज्ञापन : संदीप Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टि्रयल स्टाफ की जिलास्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टि्रयल स्टाफ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने की जबकि संचालन प्रदेश उप महासचिव विजय लांबा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राज्य अध्यक्ष संदीप सांगवान ने शिरकत की।

बैठक में सरकारी विभागों, बोर्डों निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी नेताओं ने विचार रखे। संदीप सांगवान ने कहा कि अब कर्मचारी लामबंद होकर विधानसभा चुनावों में वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। सरकार मानवविहीन कार्यालय स्थापित कर मिनिस्टि्रयल स्टाफ के पदों को समाप्त कर रही है। भाजपा ने वेतन विसंगति, जीमाधवन कमेटी रिपोर्ट को 2014 के मंत्रिमंडल के फैसले के दस साल बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया है।

कहा कि विधायक व मंत्रियों के वेतन भत्तों में भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई है। विजय लांबा ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी व अन्य मांगों के लिए सितंबर माह में सभी राजनीतिक पार्टी अध्यक्ष, सभी 90 हलकों के प्रत्याशियों को मांगों का ज्ञापन देकर जवाब मांगा जाएगा। इस आंदोलन के लिए खंड व जिला स्तर पर वार्ता की जा रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी महकमों का तेजी से निजीकरण कर रही है।

इस दौरान अधीक्षक राजीव भारद्वाज, उप अधीक्षक विजय शर्मा, सहायक संतोष, सतपाल, धर्मबीर, सुमेर, गायत्री, नीतू, अतुल डागर, सुरेंद्र, अजीत, इंद्रजीत, महेंद्र, अशोक, अतुल चाहार, धर्मेंद्र, सुरेश घसौला आदि मौजूद रहे।

फोटो- 10 डीईओ कार्यालय में बैठक करते कर्मचारी नेता। स्रोत : संगठन

[ad_2]
कर्मचारी सभी प्रत्याशियों को देेंगे मांगों का ज्ञापन : संदीप