[ad_1]
विश्व संगीत दिवस के मौके पर सुषमा म्यूजिक अकादमी करनाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केक काटकर सभी ने एक दूसरे को विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं दीं। देश के प्रमुख संगीतकारों को याद किया गया। इसमें उद्योगपति एवं संगीत से जुड़े राज बजाज ने कहा कि संगीत प्रभु की वाणी है जहां संगीत होता है वहीं पर खुशी होती है। सुषमा म्यूज़िक एकेडमी की निदेशक सुषमा मक्कड़, राज बजाज, उत्तम पाल गुलाटी, प्रोफेसर जोगेंद्र मदान, राजीव मल्होत्रा, प्रेम गांधी, ज्योति गांधी, जवाहरलाल नागपाल योगेश अरोड़ा आदि संगीत से जुड़े लोग शामिल रहे।
[ad_2]
करनाल: विश्व संगीत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन