[ad_1]
शनिवार की शाम को कर्ण नगरी के राम नगर की सड़कों पर ढोलक की थाप पर हरे रामा हरे कृष्ण की धूम रही, मौका था हरे कृष्ण संघ की श्री श्री कृष्ण बलराम यात्रा का जिसमें भजनों पर खूब झूमते नजर आए श्रद्धालु। राम नगर के सनातन धर्म मंदिर में शनिवार शाम को भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के रथ को कोलकता से मगवाएं फूलों से सजाकर, श्री श्री कृष्ण और बलराम जी को विराजमान कर आरती की गई। आरती के बाद अतिथियों ने भगवान जी के रथ के आगे नारियल फोड़ा और झाड़ू लगाकर सफाई की। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के रथ को रस्से से खींचकर भगवान जी का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कहा जाता है कि जहां भी भगवान बलराम और श्री कृष्ण जी की रथ यात्रा निकलती है और वहां कोई भी श्रद्धालु उनके आगे नतमस्तक होता है या फिर उनके रथ के रस्से को खींचता है तो उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा चार खंबा चौक, आर्य समाज प्रेम नगर, राजकीय स्कूल प्रेम नगर, पीएनबी बैंक, पाला डेयरी से होते हुए आघी पार्क चौक पर पहुंचने के बाद सनातन धर्म मंदिर में विश्राम लिया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संघ के जानकी बल्लभ दास एवं नीलांचल दास , ध्रुव दास, सचिदुलाल दास, अनंत कृष्ण और अनंत रूप दास के साथ अन्य कृष्ण भक्त उपस्थित रहे।
[ad_2]
करनाल: राम नगर की सड़कों पर ढोलक की थाप पर निकाली गई शोभायात्रा



