करनाल में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र Latest Haryana News

[ad_1]


करनाल में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज एकजुट होकर प्रदर्शन किया। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में हुई, जहां कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे कर्मचारियों ने लघु सचिवालय की ओर कूच किया और वहां तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा।

सीटू के जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुन रही है और न ही उनसे मिलने के लिए समय दे रही है।

उन्होंने कहा कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन होना था, लेकिन देश में मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित कर 9 जुलाई 2025 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसी के तहत आज पूरे देश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसमें सीटू से संबद्ध सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंप रहे हैं।

[ad_2]
करनाल में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र