करनाल में मुठभेड़: एसटीएफ और शूटरों के बीच फायरिंग, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बाल-बाल बचा कांस्टेबल Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल के इंद्री रोड स्थित कुराली गांव के पास दो बदमाशों और करनाल एसटीएफ के बीच मंगलवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई। टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शूटरों सोनीपत के डोडवा गांव निवासी आशीष और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की टांग पर गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में चल रहा है। एसटीएफ की टीम गुप्त सूचना पर मंगलवार देर शाम बदमाशों की घेराबंदी करने पहुंची थी। एक बदमाश ने पुलिस की टीम को देखते ही गोलियां चला दीं। इसमें एक सिपाही व अन्य कर्मचारी के नजदीक से गोली निकली है।

डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 फरवरी को सोनीपत में पहल न्यूट्रिशन के शोरूम के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद बदमाशों ने अन्य दो जगहों पर भी फायरिंग की थी। मंगलवार को एसटीएफ प्रभारी दीपेंद्र राणा की टीम को सूचना मिली कि शोरूम पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर करनाल में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही एसटीएम की टीम ने दोनों बदमाशों की कुराली गांव के पास नहर किनारे घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही एसटीएफ की टीम ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, उन्होंने खुद को घिरता देख टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद एसटीएफ की क्रॉस फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक बदमाश को हड्डी के पास गोली लगी है। आरोपी को रिकवरी में करीब दो माह का समय लग सकता है। दोनों शूटर करनाल क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस से घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। दोनों शूटर कपिल और आशीष सोनीपत जिले के डोडवा गांव के रहने वाले हैं।

27 फरवरी को बहालगढ़ में पहल न्यूट्रीशन पर चलाई थी गोली

सोनीपत के बहालगढ़ में स्थित पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर 27 फरवरी को तीन युवक बाइक पर पहुंचे थे। दो युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक युवक अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही। युवक ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। रितेश गर्ग तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गया, जिससे उनकी जान बच गई। बाहर खड़े दूसरे बदमाश ने शोरूम के शीशे पर फायरिंग कर दी। इससे शीशा टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर भाग गए थे।

वारदात के बाद वीडियो की थी वायरल

पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बदमाशों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पिस्टल दिखाते हुए कह रहे हैं कि यह फायरिंग आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने की है। लॉरेंस हमारा बड़ा भाई है। पहल न्यूट्रिशन वाले ने रोहित गोदारा देशद्रोही को फिरौती दे दी। यह तो रिजल्ट है, अगली बार छाती को फाड़ेंगे। सीधी गोली मारेंगे, अभी तो डेमो है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

[ad_2]
करनाल में मुठभेड़: एसटीएफ और शूटरों के बीच फायरिंग, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बाल-बाल बचा कांस्टेबल