[ad_1]
करनाल में कैथल रोड के पास पश्चिमी यमुना नहर में मिले शव की शिनाख्त श्याम सुंदर के रूप में हुई हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-37 का रहने वाला था। श्याम सुंदर ज्वेलर्स का काम करता था और 10 दिन से लापता था। पहचान होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बिजनेस में घाटा होने के कारण श्याम सुंदर काफ़ी परेशान था। वह बीती 20 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। चूंकि उसने फोन घर ही छोड़ दिया था, जिससे उससे संपर्क होना मुश्किल हो गया। कहीं पर जब श्याम सुंदर का पता नहीं लगा तो घर वालों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 थाना में गुमशुदगी की शिकायत दी। जिसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पश्चिमी यमुना नहर में मिला था शव शुक्रवार को रामनगर पुलिस को करनाल में कैथल रोड के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। डेडबॉडी करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही थी। मृतक की जेब से काले रंग का पर्स मिला था। जिसके अंदर से आईसीआईसीआई बैंक के 3 क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। इसके अलावा 500-500 रुपए के नोटों की गड्डी मिली थी। जो साढ़े 45 हजार का अमाउंट था। आधार कार्ड में श्यामसुंदर नाम और सेक्टर-37 चंडीगढ़ का पता लिखा हुआ था। पहचान न होने पर शव को मोर्च्युरी हाउस भेजा गया था। क्रेडिट कार्ड से पहुंची पुलिस परिजनों तक पुलिस को मृतक के पास से क्रेडिट कार्ड मिले थे, जिसके बाद पुलिस आईसीआईसीआई बैंक में पहुंची और वहां से क्रेडिट कार्ड की डिटेल निकाली गई। क्रेडिट कार्ड से ही घर वालों का नंबर भी मिल गया। जिस पर संपर्क किया गया और घर वालों को जानकारी दी गई। शनिवार को परिजन करनाल शव गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। खुशमिजाज था श्याम सुंदर मृतक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर 20 जनवरी से लापता था, उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कुछ भी नहीं पता चला। रात को करनाल पुलिस का कॉल आया, जिसके बाद जानकारी मिली। पुलिस को जो पैसे मिले थे वे हमें दे दिए है। सुशील ने बताया कि श्याम सुंदर के पास दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। श्याम सुंदर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर बहुत ही खुशमिजाज था, वह किसी भी तरह से परेशान नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक श्याम सुंदर बिजनेस में घाटा पड़ने की वजह से परेशान चल रहा था और उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
[ad_2]
करनाल में मिला चंडीगढ़ के ज्वेलर्स का शव: नहर में कूद दी जान, बिजनेस में हुआ घाटा, 10 दिन से लापता, क्रेडिट कार्ड से पहचान – Gharaunda News

