करनाल में आज स्पीकर की माता की रस्म क्रिया: बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना, बीमारी के चलते हुआ था निधन – Karnal News Chandigarh News Updates

[ad_1]


करनाल के कुटेल कल्याण फार्म हाउस पर 22 मार्च यानी आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की दिवंगत माता की रस्म क्रिया होगी। इस दौरान शांति पाठ और ब्रह्मभोज रखा गया है, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर परिवार और फार्म हाउस में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार के अनुसार कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस में सुबह 11 बजे ब्रह्मभोज रखा गया है। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शांति पाठ और रस्म पगड़ी आयोजित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और कई विधायक भी मौजूद रह सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। 13 मार्च को हुआ था निधन बता दें कि, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का 13 मार्च को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। 14 मार्च को कुटेल में हुआ अंतिम संस्कार 14 मार्च को कुटेल गांव की शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। 16 मार्च को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन
16 मार्च को हरिद्वार में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन किया गया। सभी धार्मिक रस्में परंपरा के अनुसार पूरी की गईं। कई बड़े नेता जता चुके हैं शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, इनेलो नेता अभय चौटाला और मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी सहित अन्य विधायक व अधिकारी अलग-अलग दिनों में पहुंचकर शोक व्यक्त कर चुके हैं।

[ad_2]
करनाल में आज स्पीकर की माता की रस्म क्रिया: बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना, बीमारी के चलते हुआ था निधन – Karnal News