करनाल पहुंचे कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया: बोले- पंचकूला में HPSC दफ्तर का घेराव 17 को, भाजपा पर जमकर साधा निशाना – Karnal News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार की रोजगार नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इसी के विरोध में 17 फरवरी को दोपहर एक बजे पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा को हवाई जहाज की टिकट दी जाएगी और उनसे कहा जाएगा कि हरियाणा में आपकी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आप यहां के युवाओं को नौकरी के लायक नहीं समझते। एचपीएससी को सर्विस नहीं, रिजेक्शन कमीशन बताया निशित कटारिया ने कहा कि एचपीएससी को सर्विस कमीशन की जगह रिजेक्शन कमीशन बना दिया गया है। जब हरियाणा के युवक नौकरी के लायक नहीं हैं, तो फिर ऐसे चेयरमैन की जरूरत क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार युवाओं का हक खा गई है। हरियाणा के युवा मजबूरी में डंकी रूट से विदेश जा रहे हैं और वहां से उन्हें डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर वापस भारत भेजा जा रहा है, जबकि बाहर के राज्यों के युवा हरियाणा में आकर नौकरी पा रहे हैं। 1711 में से केवल 39 पद भरे निशित कटारिया ने बताया कि हाल ही में किए गए एक आंकलन में सामने आया है कि सरकार ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1711 पद निकाले थे, लेकिन उनमें से केवल 39 पद ही भरे गए। सवाल यह है कि 1672 पद आखिर कैसे खाली रह गए। इसी तरह अंग्रेजी विषय के पदों में भी यही हाल रहा। जिन विद्यार्थियों के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वे पिछले एक महीने से एचपीएससी के बाहर धरना देने को मजबूर हैं। आरटीआई में आंसर शीट तक नहीं दी जा रही उन्होंने कहा कि जब युवा आरटीआई के जरिए अपनी आंसर शीट मांगते हैं, तो उन्हें आंसर शीट तक नहीं दी जाती, जबकि यह उनकी जायज मांग है। इन्हीं जायज मांगों को लेकर युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बुढ़ापा पेंशन-अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है और दूसरी तरफ अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। लोग कष्ट झेल रहे हैं और सरकार कमाई में लगी हुई है। भाजपा को युवाओं के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। नौकरी का कंट्रोल बाहर होने का आरोप उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा को चलाने वाले मुख्यमंत्री का कंट्रोल केंद्र सरकार के पास है, उसी तरह हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने का कंट्रोल बिहार के पास चला गया है। इसी के खिलाफ 17 फरवरी को पंचकूला में एचपीएससी का घेराव कर गूंगी-बहरी सरकार को सबक सिखाया जाएगा।

[ad_2]
करनाल पहुंचे कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया: बोले- पंचकूला में HPSC दफ्तर का घेराव 17 को, भाजपा पर जमकर साधा निशाना – Karnal News