{“_id”:”693ed2106acc022f7a0a3a3e”,”slug”:”video-chandi-wrestler-wins-a-car-in-dangal-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”करनाल: चांदी पहलवान ने दंगल में जीती कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सेक्टर-12 के हुड्डा मैदान में पहलवान मोनू मुखाला की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में नोएडा के पहलवान चांदी ने अमृतसर के पहलवान मनजीत को हराकर कार का प्रथम ईनाम जीत लिया। वहीं मुखाला के पहलवान गोगी राणा ने दिल्ली के पहलवान नीरू गुर्जर को हराकर स्पलेंडर बाइक का दूसरा ईनाम जीता। प्रदीप खन्ना दादुपुर ने मोहित पहलवान को चित कर बाइक का तीसरा ईनाम जीता। विजेता पहलवानों को मुख्यतिथि राम सिंह राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये मोनू पहलवान और उनकी टीम का अच्छा प्रयास है कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल के शुभारंभ पर विधायक जगमोहन आनंद ने खिलाड़ियों को अपना आशिर्वाद दिया। अवसर पर मोनू धीमान इंद्री, सोनू धीमान, छोटू धीमान,अमरनाथ, गोपाल, कर्मा पहलवान और हरि सिंह पहलवान का विशेष सहयोग रहा।