in

करनाल: कलश यात्रा के साथ छठ पर्व का हुआ आगाज Latest Haryana News

करनाल: कलश यात्रा के साथ छठ पर्व का हुआ आगाज Latest Haryana News

[ad_1]

छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से महाछठ पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और युवतियां छठी मईया के भजनों पर नृत्य करती रही। गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा कृष्णा नगर, प्रेम नगर, राम नगर, काछवा रोड से होते हुए सूर्य मंदिर में पहुंची, जहां उन्होंने श्री राम कथा के पंडाल में कलश को रखा और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा में कथा व्यास आचार्य सतीश मिश्र रथ पर सवार रहे। वह प्रतिदिन श्री राम कथा सुनाएंगे। कथा का समय शाम सात से रात 10 बजे तक रखा गया है। कलश यात्रा को पार्षद हरजीत सिंह लाडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद सूर्य मंदिर में गगन जुनेजा ने ध्वजा रोहण की रस्म अदा की। श्रीराम कथा के पहले दिन कथा व्यास सतीश मिश्र ने कहा कि भगवान श्री राम कथा सुनने वाला व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्री राम के जीवन आदर्शो का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। उनके जीवन से हमें मर्यादा में रहने की प्रेरणा मिलती है। ध्वजा रोहण करने की रस्म अदा करने के बाद गगन जुनेजा और पार्षद सुधीर यादव ने सभी को महाछठ पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को स्नान भोजन होगा। 26 अक्तूबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 27 अक्तूबर की शाम को सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्तूबर को सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। धर्मशाला में उचित व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी। इस अवसर पर मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, भोला राय, मुंशी राय, राजेश्वर, सिकंदर मेहतो, राम विलास यादव, राम सागर, नागेंद्र महतो, नंद किशोर, भूषण राय, अरविंद राय, अशोक यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर प्रसाद, वशिष्ठ पंडित, उमा शंकर, अनिल, राम कुमार, राम सकल, अजब लाल, घणश्याम, रणजीत, बबलू सिंह, राम प्रवेश, राम नारायण, कारी पासवान सतनारायण पंडित, अमरजीत, हरिकांत शर्मा व राजन पंडित मौजूद रहे।

[ad_2]
करनाल: कलश यात्रा के साथ छठ पर्व का हुआ आगाज

क्या होती है ई- सिगरेट, जानें यह नॉर्मल सिगरेट से कितनी खतरनाक? Health Updates

क्या होती है ई- सिगरेट, जानें यह नॉर्मल सिगरेट से कितनी खतरनाक? Health Updates

भारतीय पहलवान विश्वजीत मोरे ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज:  55 किलो ग्रिको-रोमन में कजाकिस्तान पहलवान को 5-4 से हराया;अंडर-23 में भारत को पहला मेडल Today Sports News

भारतीय पहलवान विश्वजीत मोरे ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज: 55 किलो ग्रिको-रोमन में कजाकिस्तान पहलवान को 5-4 से हराया;अंडर-23 में भारत को पहला मेडल Today Sports News