in

कंगना बोलीं- 99% शादी में पुरुषों की गलती होती: अतुल सुभाष सुसाइड का वीडियो देखकर देश शॉक्ड है, ये वीडियो दिल दहलाने वाला Latest Entertainment News

कंगना बोलीं- 99% शादी में पुरुषों की गलती होती:  अतुल सुभाष सुसाइड का वीडियो देखकर देश शॉक्ड है, ये वीडियो दिल दहलाने वाला Latest Entertainment News

[ad_1]

8 घंटे पहले

#
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनोट ने बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस पर कहा कि 99 परसेंट शादी में पुरुषों की गलती होती है। इस केस का रिव्यू तो होना ही चाहिए, साथ ही इस तरह की घटना से निपटने के लिए एक अलग बॉडी भी बनानी चाहिए।

अगर लोग शादी को एक धंधा बना लेंगे, तो दिक्कत होगी। अतुल सुभाष से करोड़ों रुपए मांगे जा रहे थे, जो उसकी कैपिसिटी से बाहर था। ये निंदनीय है। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए।

जो उनकी सैलरी थी, वो उससे तीन गुना चार गुना ज्यादा प्रोवाइड करा रहे थे। फिर भी उनसे और पैसों की मांग की जा रही थी। जिसके प्रेशर में उन्होंने सुसाइड किया।

वे बुधवार को संसद के बाहर मीडिया से बात कर रही थीं।

एक्ट्रेस ने कहा ऐसे केस के लिए बने अलग बॉडी

एक्ट्रेस ने कहा ऐसे केस के लिए बने अलग बॉडी

ऐसे केस से देश शॉक्ड है: कंगना एक्ट्रेस ने आगे कहा- देश शॉक्ड है। सुभाष का वो वीडियो दिल दहलाने वाला है। शादी जब तक हमारी भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है, तब तक ठीक है। लेकिन जो कम्युनिजम, सोशलिज्म और एक तरह से निंदनीय फेमनिज्म का कीड़ा है इसमें, वो दिक्कत वाली बात है।

एक्ट्रेस बोलीं शादी जब तक भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है, तब तक ठीक है।

एक्ट्रेस बोलीं शादी जब तक भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है, तब तक ठीक है।

एक गलत महिला का उदाहरण लेकर जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उसे नहीं झुठला सकते।

बिहार के अतुल ने बेंगलरु में आत्महत्या की बिहार के रहने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु के मराठाहल्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरु सिटी में एक प्राइवेट फर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डीजीएम के पद पर काम कर रहे थे। सुसाइड से पहले उन्होंने 24 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।

बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष AI इंजीनियर थे।

बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष AI इंजीनियर थे।

अतुल ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी ने सेटलमेंट के लिए 3 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। जबकि बच्चे की देखभाल और मेनटेनेंस के लिए अलग से रकम मांगी गई थी। अतुल सुभाष ने अपने लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में X के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप को भी टैग किया है।

साल 2025 में रिलीज होगी कंगना की फिल्म इमरजेंसी

साल 2025 में रिलीज होगी कंगना की फिल्म इमरजेंसी

इमरजेंसी मूवी में इंदिरा के रोल में दिखेंगी कंगना कंगना रनोट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को एक्ट्रेस ने खुद डायरेक्ट किया है। फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन भी दिखाई देंगे।

—————————————————————

अतुल सुभाष सुसाइड केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

AI इंजीनियर की खुदकुशी, पत्नी-सास समेत 4 पर FIR:1.20 घंटे के वीडियो में आपबीती, कहा- आरोपी छूटें तो अस्थियां गटर में बहा देना

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। FIR में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया का नाम है। पूरी खबर पढ़े

कैमरा देखकर भड़के AI इंजीनियर के साला-सास: जौनपुर में कहा- फोन बंद कीजिए, गलत हो जाएगा

‘भाईसाहब फोन बंद करिए, नहीं तो गलत हो जाएगा। हम लोग कोई बात नहीं करेंगे। अगर कुछ पता करना है तो कोर्ट जाइए।’ यह कहते हुए बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की सास और साला भड़क गए। अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु में उनके फ्लैट से मिला था। पूरी खबर पढ़े

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
कंगना बोलीं- 99% शादी में पुरुषों की गलती होती: अतुल सुभाष सुसाइड का वीडियो देखकर देश शॉक्ड है, ये वीडियो दिल दहलाने वाला

इस सुपरहिट डाइट से कैंसर को दे सकते हैं मात? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा Health Updates

इस सुपरहिट डाइट से कैंसर को दे सकते हैं मात? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा Health Updates

Microsoft से लेकर IRCTC तक, 2024 के इन बड़े सर्विस आउटेज की वजह से करोड़ों यूजर्स हुए – India TV Hindi Today Tech News

Microsoft से लेकर IRCTC तक, 2024 के इन बड़े सर्विस आउटेज की वजह से करोड़ों यूजर्स हुए – India TV Hindi Today Tech News