[ad_1]
एडम जम्पा ने मैच में 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से वनडे सीरीज एक मैच बाकी रहते ही जीत ली है। एडिलेड में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत हासिल की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। एडम जम्पा ने चार विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। कूपर कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत से अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।
खराब रही भारत की शुरुआत
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 2 विकेट 17 रन के स्कोर तक पहुंचने में गिर गए। कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हुए। दोनों का विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया। इसके बाद रोहित और अय्यर ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 118 रन जोड़े।
भारत ने 29.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 135 रन रन बना लिए थे। शुरुआत में काफी धीमा खेलने वाले रोहित और अय्यर दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया था। रोहित मिचेल स्टार्क गेंद पर बड़ा शॉट जमाने की कोशिश में हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। इसके कुछ देर बाद अय्यर भी पवेलियन लौट गए। उनका विकेट एडम जम्पा ने लिया।

भारत के लिए अब गांगुली से ज्यादा रन रोहित के नाम रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा है। रोहित ने भारत के लिए 275 मैचों में 11,249 रन बनाए हैं। वहीं, गांगुली ने भारत के लिए 308 मैचों में 11,221 रन बनाए थे।
गांगुली ने वनडे इंटरनेशनल में वैसे 311 मैचों में 11,363 रन बनाए हैं। इनमें एशिया 11 की ओर से तीन मैचों में बनाए 142 रन भी शामिल हैं। वनडे में भारत की ओर से रोहित से ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18,426 रन) और विराट कोहली (304 मैचों में 14,181 रन) ही बना सके हैं।
कोहली ने एडिलेड को गुडबाय कहा विराट कोहली लगातार दूसरे वनडे में जीरो पर आउट हुए। जब वे पवेलिटन लौट रहे थे तो एडिलेड में मौजूद दर्शकों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई। कोहली ने इस पर रिस्पॉन्स दिया और हाथ उठाकर तालियों का शुक्रिया कहा।
माना जा रहा है कि यह एडिलेड में कोहली की आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी है। कोहली टेस्ट और टी-20 से पहले ही रिटायर हो चुके हैं। अगले दो साल में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करना है। इसका मतलब हुआ कि अगर कोहली 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया में अब वे कोई मैच नहीं खेलेंगे।

कोहली वनडे करियर में पहली बार लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।
प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
11:55 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने दूसरा वनडे 2 विकेट से गंवाया
11:51 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अर्शदीप ने बार्टलेट, सिराज ने स्टार्क को आउट किया
45वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7वां विकेट गंवाया। यहां अर्शदीप सिंह ने जेवियर बार्टलेट (3 रन) को कप्तान गिल के हाथों कैच कराया।
अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने मिचेल स्टार्क को पवेलियन भेजा।
11:16 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सुंदर को दूसरा विकेट, ओवेन आउट
43वें ओवर की तीसरी बॉल पर ऑस्ट्रेलिया ने छठा विकेट गंवाया। मिचेल ओवेन (36 रन) को वॉशिंगटन सुंदर ने कैच आउट कराया। उन्होंने एलेक्स कैरी (9 रन) को भी आउट किया।
11:09 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कॉनोली और ओवेन के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप
42वें ओवर में कॉनोली और ओवेन ने छठे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। सिराज के ओवर की 5वीं बॉल पर कूपर कॉनोली ने चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया। उन्होंने आखिरी बॉल पर दो रन लेकर फिफ्टी भी पूरी की।
11:06 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल के ओवर से 13 रन आए
41वां ओवर डाल रहे अक्षर पटेल ने 13 रन खर्च कर दिए। मिचेल ओवेन ने उनके ओवर की आखिरी 2 बॉल पर एक चौका और एक छक्का लगाया।
10:54 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 पार, 5 बैटर्स आउट
265 रन चेज कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मिचेल ओवेन ने हर्षित राणा के ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इसी से टीम ने 200 का स्कोर पार किया।
10:45 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मैथ्यू शॉर्ट 74 रन बनाकर आउट, हर्षित को दूसरा विकेट
36वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5वां विकेट गंवाया। मैथ्यू शॉर्ट 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। उन्होंने ट्रैविस हेड (28 रन) को भी आउट किया।
10:24 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 पार, शॉर्ट खेल रहे
32वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां पर कूपर कॉनोली ने अक्षर पटेल के ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।
10:12 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सिराज ने मैथ्यू शॉर्ट का कैच छोड़ा
29वें ओवर मैथ्यू शॉर्ट को जीवनदान मिला। वॉशिंगटन सुंदर के ओवर की 5वीं बॉल पर मोहम्मद सिराज से उनका कैच छूट गया। यहां मैथ्यू शॉर्ट 55 रन पर खेल रहे थे।
10:05 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सुंदर ने एलेक्स कैरी को बोल्ड किया

27वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट गंवाया। यहां एलेक्स कैरी (9 रन) को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया।
10:01 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मैथ्यू शॉर्ट की फिफ्टी
26वें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर की चौथी बॉल पर एक रन लिया और करियर का तीसरा अर्धशतक बनाया। शॉर्ट ने 48 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
09:44 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, रेनशॉ आउट

रेनशॉ का विकेट सेलिब्रेट करते अक्षर पटेल, गिल, कोहली और राहुल।
22वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर मैट रेनशॉ 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। अक्षर ने 55 रनों की पार्टनरशिप ब्रेक की।
09:33 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 100 पार
20वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षर पटेल के ओवर की तीसरी बॉल पर मैट रेनशॉ टीम का 100वां रन बनाया।
09:14 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल से मैथ्यू शॉर्ट का कैच छूटा
16वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट को जीवनदान मिला। नीतीश कुमार रेड्डी के ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल से पॉइंट्स पर कैच ड्रॉप हो गया।
09:02 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, ट्रैविस हेड आउट

13वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। यहां ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। कोहली ने वनडे में 161वां कैच पकड़ा है।
09:01 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 पार हुआ
12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मैथ्यू शॉर्ट ने वॉशिंगटन सुंदर की पहली बॉल पर दो रन लिया और टीम का 50वां रन बनाया।
08:52 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले-1 में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42/1
265 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले-1 में भारत से अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1 है। कप्तान मिचेल मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने पावरप्ले-1 में एक विकेट पर 29 रन बनाए थे।
08:34 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अर्शदीप ने दिलाया भारत को पहला विकेट, मार्श आउट

अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को कैच आउट कराया।
8वां ओवर डाल रहे अर्शदीप सिंह ने भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर मिचेल मार्श (11 रन) को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।

कप्तान मिचेल मार्श का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।
08:17 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नीतीश रेड्डी से ट्रैविस हेड का कैच छूटा
चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी से ट्रैविस हेड का कैच ड्रॉप हो गया। अर्शदीप सिंह की शॉर्ट बॉल पर हेड ने पुल करने का प्रयास किया। नीतीश ने कैच पकड़ने के लिए छलांग लगाई, लेकिन सफल नहीं हुए।
07:58 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू, सिराज को पहला ओवर
ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू हो गई है। मेजबान टीम 265 रन का टारगेट चेज कर रही है। भारतीय कप्तान गिल ने मोहम्मद सिराज को नई बॉल थमाई है।
07:34 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का टारगेट
07:28 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत के 3 बल्लेबाज ही 30 रन से ज्यादा बना पाए
भारत के 3 बल्लेबाज ही 30 रन का आंकड़ा पार कर पाए। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल (9), विराट कोहली (0) और केएल राहुल (11) फ्लॉप रहे।
07:12 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
हर्षित और अर्शदीप ने 250 के पार पहुंचाया
भारत का आठवां विकेट 226 रन के स्कोर पर गिर गया था। इसके बाद हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने नौवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर भारत को 150 के पार पहुंचाया।
07:02 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
एडम जम्पा को चौथा विकेट, नीतीश आउट
45वें ओवर में भारत ने 8वां विकेट गंवाया। नीतीश रेड्डी 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। उन्होंने अक्षर पटेल (44 रन), केएल राहुल (11 रन) और श्रेयस अय्यर (61 रन) को बोल्ड किया।
06:47 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सुंदर आउट, बार्टलेट को तीसरा विकेट
42वें ओवर में भारतीय टीम ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। बार्टलेट को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने विराट कोहली (शून्य) और कप्तान शुभमन गिल (9 रन) को भी पवेलियन भेजा।
06:39 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 200 पार हुआ
41वें ओवर में भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रैविस हेड ने ओवर की तीसरी बॉल वाइड रही। वाइड से आए इसी रन से भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
06:23 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का 5वां विकेट गिरा, जम्पा ने राहुल को बोल्ड किया
37वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर केएल राहुल 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने बोल्ड कर दिया। जम्पा ने श्रेयस अय्यर को भी बोल्ड किया था।
06:06 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अय्यर 61 रन बनाकर आउट, जम्पा ने बोल्ड किया

33वें ओवर में भारतीय टीम ने चौथा विकेट गंवाया। यहां श्रेयस अय्यर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने बोल्ड कर दिया। अय्यर ने वनडे करियर का 23वां अर्धशतक लगाया है।
05:59 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम का स्कोर 150 पार, अय्यर नाबाद
भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षर पटेल ने 32वां ओवर डाल रहे मिचेल स्टार्क की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।
05:50 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट

30वें ओवर में भारत का तीसरा विकेट गिरा। यहां पर रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। रोहित ने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाया है।
05:42 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
श्रेयस अय्यर की 67 बॉल पर फिफ्टी
29वें ओवर की पहली बॉल पर श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 67 बॉल पर अर्धशतक लगाया। यह अय्यर का 23वां वनडे अर्धशतक है।
05:37 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोहित और अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित और अय्यर ने शतकीय साझेदारी करके भारत को 100 पार पहुंचाया।
27वें ओवर में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। रोहित ने एडम जम्पा के ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर साझेदारी का 100वां रन बनाया।
05:25 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 100 पार, रोहित-अय्यर नाबाद

24वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रेयस अय्यर ने मैथ्यू शॉर्ट के ओवर की दूसरी बॉल पर सिंगल लिया और 100 रन का आंकड़ा पार कराया।
05:20 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा की 74 बॉल पर फिफ्टी
22वें ओवर की 5वीं बॉल पर रोहित शर्मा ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 74 बॉल पर अर्धशतक बनाया। यह रोहित के वनडे करियर का 59वां अर्धशतक है।
05:09 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोहित ने 2 छक्के लगाए, अय्यर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप
19वें ओवर में रोहित शर्मा ने मिचेल ओवेन की बॉल पर दो छक्के लगाए। उन्होंने पहली बॉल पर छक्का लगाकर श्रेयस अय्यर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। टीम इंडिया ने 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।
04:52 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 पार, रोहित-अय्यर खेल रहे
16वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रेयस अय्यर ने जेवियर बार्टलेट की चौथी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया।
04:23 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले-1 में भारत का स्कोर 29/2, रोहित-अय्यर क्रीज पर
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले-1 में 29 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए। कप्तान गिल 9 और कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए।
10 ओवर के खेल में भारतीय बल्लेबाज खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर सके। क्योंकि, पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी।
04:08 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट
7वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। विराट कोहली शून्य पर आउट हुए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने LBW कर दिया। कोहली लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
04:03 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कप्तान गिल 9 रन बनाकर आउट
7वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
03:49 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोहित डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट होने से बचे
तीसरे ओवर में रोहित शर्मा रनआउट होने से बचे। गिल ने स्टार्क की बॉल पर बैकवर्ड पॉइंट में शॉर्ट खेला।
नॉन स्ट्राइक एंड से रोहित शर्मा रन लेने के लिए बाहर निकल आए थे। लेकिन, गिल ने मना किया।
इसी बीच मिचेल ओवेन ने डायरेक्ट थ्रो मारा। तब तक रोहित क्रीज पर सुरक्षित लौट चुके थे।
03:40 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
स्टार्क ने पहले ओवर में एक रन दिए
पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला। उन्होंने पारी के पहले ओवर में एक रन बनाए। रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
03:19 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिया की प्लेइंग-11 देखिए
03:12 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन बदलाव; जम्पा और एलेक्स कैरी की वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम ने पिछली प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। अनुभवी लेग स्पिनर एडम जम्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की टीम में वापसी हुई है।
पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को बेंच में बैठाया गया है।
एडम जम्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद वापसी करते हुए प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा, एलेक्स कैरी को जोश फिलिप की जगह टीम में मौका मिला है।
तेज गेंदबाज नाथन एलिस को इस मैच से आराम दिया गया है और उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है।
03:10 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
गिल ने कहा- मैं भी गेंदबाजी करना चाहता था
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन वह बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
03:09 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत लगातार 17वें वनडे में टॉस हारा

भारतीय टीम लगातार 17वें वनडे मैच में टॉस हारी है। गिल ने पिछले मुकाबले की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
02:58 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
3 फोटो में प्रैक्टिस देखिए

02:57 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड: एडिलेड ओवल भारत के होमग्राउंड जैसा

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल ग्राउंड भारत के होमग्राउंड जैसा है। भारतीय टीम ने यहां 15 मैच खेले हैं। उसने इनमें से 9 मैच जीते हैं, जबकि 5 में उसे हार मिली है। यानी भारत ने यहां 60% मैच जीते हैं। जो अन्य ऑस्ट्रेलियाई मैदानों से ज्यादा है। टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी हार 19 फरवरी 2008 को श्रीलंका के खिलाफ मिली थी।
इस मैदान पर भारत के पास ऑस्ट्रेलिया पर लगातार तीसरी जीत हासिल करने का मौका है। टीम ने यहां पिछले दोनों मैच जीते हैं। उससे पहले के 4 मैच कंगारुओं ने जीते हैं। इस मैदान पर दोनों ने कुल 6 मैच खेले हैं।
ओवरऑल बात करें तो भारत-ऑस्ट्रेलिया ने कुल 153 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 58 जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाम 85 मैच रहे। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर भारत ने कंगारुओं के खिलाफ 55 मैच खेले हैं। इनमें से 14 जीते और 39 हारे हैं।
02:57 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
टॉप प्लेयर्स


02:56 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट : बैटर्स-बॉलर्स दोनों के लिए मददगार पिच
एडिलेड ओवल की पिच बैटर्स और बॉलर्स दोनों को मदद करेगी। यह पिच शुरुआत में बैटर्स को मदद करेगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 49 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 43 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।
02:56 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
वेदर रिपोर्ट: एडिलेड में गुरुवार को 25% बारिश के आसार
गुरुवार को एडिलेड के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। यहां पर 25% बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश के कारण ओवर घटाने पड़े थे। तब 26-26 ओवर का खेल हुआ। दूसरे मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है।
02:55 AM23 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
VIDEO में मैच का प्रीव्यू देखिए
[ad_2]
ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत: दूसरा वनडे 2 विकेट से गंवाया, मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन बनाए; कोहली फिर जीरो पर आउट

