ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 15 ब्रह्मोस दागीं: पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया; जम्मू में लोग बोले- हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं Today World News

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Updates; Operation Sindoor Ceasefire | Kashmir Border PM Modi Amit Shah

नई दिल्ली/श्रीनगर2 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय, सुनील मौर्य, रऊफ डार

  • कॉपी लिंक

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट से जुड़े एक सूत्र ने कही है। इसका मकसद पाकिस्तान की एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग और अन्य ऑपरेशंस की क्षमता खत्म करना था।

9 और 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने अन्य फोर्सेस की मदद से पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया और चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। तीनों आतंकी एक मकान में छिपे थे। सुरक्षाबलों ने इन्हें ड्रोन की मदद से ढूंढ निकाला और एनकाउंटर कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू के बॉर्डर इलाकों को खाली कराया गया था। लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया था। अब लोग वापस अपने घरों में लौटने लगे हैं, लेकिन लोगों में बॉर्डर पर हमले का डर बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। रात में हमें ढंग से नींद नहीं आ रही है।

पहलगाम हमला: सरकार ने 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की थी

भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …

अपडेट्स

05:19 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान में 15 ब्रह्मोस दागी थीं

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट से जुड़े एक सूत्र ने कही है। इसका मकसद पाकिस्तान की एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग और अन्य ऑपरेशंस की क्षमता खत्म करना था।

9 और 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने अन्य फोर्सेस की मदद से पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया और चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

05:18 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया- तुर्किये की कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग खत्म की

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कन्फर्म किया है कि हमने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस के साथ करार खत्म कर दिया है। इससे पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया था।

05:16 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बात की

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा- अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही अफगान मंत्री ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें भारत और अफगानिस्तान के संबंधों को बिगड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है।

05:15 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयशंकर बोले- PoK भारत को सौंपे पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने नष्ट करें

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा- सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान स्थायी तौर सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं करता।

होंडुरास के दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की लिस्ट है, इन आतंकियों को हमें सौंपे और उनके कैंप खत्म करें। पूरी खबर पढ़ें…

05:14 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सरकार शूटिंग, शादी के लिए तुर्किये-अजरबैजान जाने से मना कर सकती है 

भारतीय लोगों के तुर्किये और अजरबैजान में शादी और फिल्मों की शूटिंग के लिए जाने में कमी आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार भी लोगों से कह सकती है कि इन देशों में न जाएं।

05:13 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम साथ

इजराइली रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर जनरल (DG) मेजर जनरल आमिर बराम ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की। बराम ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने की बात कही।

05:11 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द किया

भारत सरकार ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया है। सेलेबी कंपनी भारत के दिल्ली-मुंबई समेत 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस देती थी।

भारत की तरफ से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के जॉइंट डायरेक्टर सुनील यादव ने लेटर जारी किया।

05:07 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प भारत-PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे, बोले- मैंने सिर्फ मदद की

भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यूटर्न लिया। उन्होंने कतर में कहा, ‘मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई। मैंने सिर्फ मदद की है।’

ट्रम्प ने कहा, ‘मैं ये नहीं कहता कि ये मैंने किया, लेकिन ये पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सैटल करने में मदद की। भारत-पाकिस्तान के बीच और भी भयावह हो सकता था। दोनों देशों ने अचानक मिसाइल दागना शुरू कर दिया और हमने सब सैटल कर दिया।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 15 ब्रह्मोस दागीं: पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया; जम्मू में लोग बोले- हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं