रोहतक। मां याड़ै सब ठीक… कोए दिक्कत ना सै। तू खा-पी कै मौज कर। यह बातें कश्मीर में सेना में तैनात साहिल सांगवान ने वीरवार को अपनी मां कुसुमलता से फोन पर कहीं। साहिल सांगवान जिले के मोरखेड़ी गांव का रहने वाला है।
Trending Videos
कुसुमलता का कहना है कि कुछ समय के लिए फोन पर बेटे से रोज बात होती है। आज भी 3 बजे बेटे से फोन पर बात हुई है। कुसुमलता ने बताया कि साहिल के पिता बिजेंद्र ने भी 20 साल सेना में देश सेवा की है। भारत-पाक के बीच तनाव की इस आपात स्थिति में बॉर्डर पर तैनात अपने लाडलों को लेकर माताएं चिंतित जरूर हैं, लेकिन साथ ही उन पर गर्व भी कर रही हैं। इन जवानों की माताएं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की सराहना कर रही हैं। सांपला कस्बे के गांव मोरखेड़ी से 12 से अधिक जवान सेना में तैनात हैं। इनमें कई जवान तो कश्मीर में तैनात हैं।
वहीं, मोरखेड़ी गांव के ही सैनिक नीरज की मां संतोष ने कहा कि मुझे गर्व है कि बेटा सेना में रहकर देश सेवा कर रहा है। नीरज की कश्मीर में तैनाती है। आम दिनों की तरह वीरवार शाम को भी बेटे से फोन पर बात हुई है। उसे अभी घर पर आना था, लेकिन तनाव की इस आपात स्थिति में उसकी छुट्टी रद्द हो गई है। संवाद
[ad_2]
ऑपरेशन सिंदूर :: कश्मीर में तैनात फोन पर बोला- मां याड़ै सब ठीक सै… कोए दिक्कत ना