ऑपरेशन प्रहार: 116 हथियारों सहित 4233 आरोपी गिरफ्तार Chandigarh News Updates

[ad_1]

-विशेष नाके लगाकर राज्यभर में दबिश, नशा तस्करी के 81 आरोपी भी धराए

Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 116 हथियारों सहित कुल 4233 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्यभर में पुलिस ने अब तक 14,382 स्थानों पर दबिश दी, जिसमें गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय में सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सोमवार को भी डीएसपी और इंस्पेक्टरों की निगरानी में विशेष नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 116 हथियार, 262 कारतूस और 23 मैगजीन बरामद किए गए। साथ ही युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करी के 81 आरोपी भी गिरफ्तार हुए। इनके कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन, 1053 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.23 लाख रुपये बरामद किए गए। डीजीपी ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार से अपराध और नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है और राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी।

[ad_2]
ऑपरेशन प्रहार: 116 हथियारों सहित 4233 आरोपी गिरफ्तार