[ad_1]
Apple Discount Offer: हाल ही में ऐप्पल ने अपने 50 साल पूरे किए हैं. इस मौके का जश्न मनाने के लिए कंपनी लिमिटेड-पीरियड सेल लेकर आई है, जिसमें चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है. यह ऑफर आईफोन 17 सीरीज, मैकबुक एयर, ऐप्पल वॉच, मैकबुक प्रो, आईपैड्स और एयरपॉड्स पर लागू है. ऐसे में अगर आप इनमें से कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. ये ऑफर ऐप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथोराइज्ड रिटेल पार्टनर पर अवेलेबल है. आइए जानते हैं कि किस प्रोडक्ट की खरीद पर आप कितना पैसा बचा सकते हैं.
Apple Discount Offer on iPhone 17 Series
एलिजिबिल बैंक कार्ड्स से खरीद करने पर ऐप्पल अभी iPhone 17 Pro मॉडल्स पर 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है, जिसके बाद iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से घटकर 1,29,900 रुपये रह जाती है. iPhone 17 पर ऐप्पल कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है, लेकिन कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म्स से इस आईफोन को सस्ता खरीदा जा सकता है. iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर ऐप्पल 4,000 रुपये का कैशबैक दे रही है.
Apple Discount Offer on Macbook Models
आईफोन की तरह मैकबुक की खरीद पर भी ग्राहक छूट प्राप्त कर सकते हैं. M5 चिप वाले 13 इंच के MacBook Air की कीमत 7,000 रुपये कम कर दी गई है, जिसके बाद यह 1,12,900 रुपये से शुरू हो रहा है. इसी तरह M5 चिपसेट वाले 14 इंच Macbook Pro पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. छूट के बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रह जाती है. इसी तरह 16 इंच के Macbook Pro पर भी 10,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
बाकी प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट?
ऐप्पल की इस लिमिटेड टाइम सेल में Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये, Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये, AirPods Pro (3rd Gen) और AirPods 4 1,000 रुपये की छूट मिल रही है. iPad Air मॉडल्स को 4,000 रुपये कैशबैक और स्टैंडर्ड आईपैड को 3,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है.
Samsung Galaxy S25 Ultra भी हो गया एकदम सस्ता
ऐप्पल प्रोडक्ट्स की तरह सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra पर भी इस समय शानदार छूट का फायदा उठाया जा सकता है. S25 Ultra (12GB+256GB) को भारत में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अभी यह फोन विजय सेल्स पर 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,19,999 रुपये में लिस्टेड है. HSBC क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 6,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,13,999 रुपये रह जाती है.
ये भी पढ़ें-
एंड्रॉयड होने के बाद भी इतना अंतर! Google Pixel से गायब हैं Samsung Galaxy के ये धाकड़ फीचर्स
[ad_2]
ऐप्पल की 50वीं एनिवर्सरी का जश्न, iPhone 17 और MacBook Air पर मिल रही छप्परफाड़ छूट




