[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मिचेल स्टार्क ने मैच में अपने 10 विकेट पूरे किए।
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का टारगेट दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए।
शनिवार को मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 132 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए।
इससे पहले, शुक्रवार को इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। टीम के लिए यह फैसला गलत साबित हुआ और 172 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में 7 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर मैच में अपने 10 विकेट पूरे किए।
बोलैंड ने झटके 4 विकेट इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। ओपनर जैक क्रॉली फिर से बिना खाता खोले आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने अपनी ही गेंद पर एक हाथ से शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा। बेन डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
ओली पोप 33 रन बनाकर आउट हुए और यह विकेट भी बोलैंड के नाम रहा। बोलैंड ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 4 विकेट लिए। बोलैंड के अलावा ब्रेंडन डोग्गेट ने भी 3 विकेट चटकाए।

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए पेसर स्कॉट बोलैंड।
जो रूट सिर्फ 8 रन बनाकर आउट इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट 8 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। हैरी ब्रूक बिना कोई रन बनाए आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स 2 रन और विकेटकीपर जैमी स्मिथ 15 रन बनाकर वापस लौट गए।
104 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़कर इंग्लैंड की बढ़त 200 रन के पार पहुंचा दी।
लायन के विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खत्म आज ऑस्ट्रेलिया ने इपने 123/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। नाथन लायन के विकेट के साथ टीम की पहली पारी खत्म हुई। लायन को ब्रायडन कार्स ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया।
पर्थ टेस्ट के पहले दिन 19 विकेट गिरे

शुक्रवार को मैच के पहले दिन 19 विकेट गिरे और ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। लंच के बाद इंग्लैंड 172 पर ऑलआउट हो गई। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए।इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। टीम के लिए यह फैसला गलत साबित हुआ और 172 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी इसका फायदा नहीं उठा सकी और दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खो दिए। पूरी खबर…
दोनों टीमो की प्लेइंग-XI ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया के पास है एशेज सीरीज एशेज सीरीज की ट्रॉफी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 के सीजन में 5 मैचों में से 4 जीते थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों देशों के बीच 73 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 7 सीरीज ड्रॉ रहीं।
[ad_2]
एशेज- ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन चाहिए: इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर सिमटी; मिचेल स्टार्क को मैच में 10 विकेट



