[ad_1]
एडिलेड2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
ट्रैविस हेड को बधाई देते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा। हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 140 रन की शतकीय पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। होस्ट टीम ने 19 रन का टारगेट बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने पर्थ टेस्ट 295 रन से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।
एडिलेड के ओवल मैदान पर रविवार को भारत दूसरी पारी में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 128/5 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और आखिरी 5 विकेट 47 रन बनाने में गंवा दिए। ऋषभ पंत आज कोई रन नहीं बना सके और 28 रन पर आउट हो गए। नीतीश रेड्डी ने 15 रन से खेला शुरू किया और 42 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके। स्कॉट बोलैंड को 3 और मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले। स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 337 रन पर ऑलआउट हुई थी। ट्रैविस हेड (140 रन) ने सेंचुरी लगाई। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 180 रन ही बना सकी थी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट का स्कोरबोर्ड
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/08/3_1733632403.jpg)
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।
अपडेट्स
06:10 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पैट कमिंस ने कहा- हेड ने खेल का रुख बदल दिया
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
यह एक शानदार सप्ताह रहा। पर्थ में हम वे टीम नहीं थे, जो हम बनना चाहते हैं, लेकिन यहां प्रदर्शन अच्छा रहा। कुछ विकेट लेना भी अच्छा लगा। स्टार्क अद्भुत हैं। वह इसे एक दशक से भी ज्यादा समय से कर रहे हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और सम्मानित महसूस करता हूं। हेड को बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। जब हेड बल्लेबाजी करने आए, तो मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन उन्होंने खेल का रुख बदल दिया।
06:04 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा बोले- हम गाबा टेस्ट का इंतजार कर रहे
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
यह हमारे लिए निराशाजनक हफ्ता रहा है, हम अच्छा नहीं खेले और ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। हम मौके भुना नहीं सके। पर्थ में जो किया वह खास था। हम उसे दोहराना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौतियां होती हैं। हम गाबा टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहां की कुछ शानदार यादें हैं। हम अच्छी शुरुआत करना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।
06:03 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
ट्रैविस हेड ने कहा- पिछले हफ्ते से लय में था
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
एक बार फिर से रन बना कर अच्छा लगा। पिछले हफ्ते मैं लय में था। ऐसा लग रहा था कि मैं फॉर्म में हूं। ड्रेसिंग रूम का माहौल भी शानदार है। मुझे लगा कि दूसरे नए गेंद के खिलाफ हमारे पास अच्छा मौका था। अच्छा है कि यह रणनीति सफल रही।
06:02 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
स्टार्क बोले- अप्रोच में कोई बदलाव नहीं
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
यह एक काफी सकारात्मक जीत थी। पहले मैच के बाद बाहर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन हमने पर्थ को पर्थ में ही छोड़ दिया। मैं इसे सही तरीके से बयां नहीं कर सकता। मेरे अप्रोच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैं शायद लंबाई थोड़ी और फुलर रखता हूं। गुलाबी गेंद सफेद गेंद की तरह है, लाल गेंद की तरह नहीं। हमने बल्ले और गेंद दोनों से सकारात्मक खेल दिखाया और इसका रिजल्ट मिला। जब गेंद स्टंप्स पर लगती है तो अच्छा लगता है।
05:57 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे
ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 141 बॉल पर 140 रन बनाए।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/08/_1733637475.jpg)
05:52 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आया भारत
इस हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के 57.29% पॉइंट्स हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 60.71% पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका 59.26% लेकर दूसरे स्थान पर है।
05:31 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक- भारत दूसरी पारी में 175 पर ऑलआउट
05:07 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पैट कमिंस को 5वां विकेट, रेड्डी को पवेलियन भेजा
भारतीय टीम ने 9वां विकेट गंवा दिया है। यहां नीतीश कुमार रेड्डी 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया। कमिंस इस पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।
05:01 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत के ऊपर पारी की हार का खतरा टला
भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट में पारी की हार का खतरा टल गया है। नीतीश कुमार ने 35वें ओवर की तीसरी बॉल पर चौका जमाते हुए ऑस्ट्रेलिया की बढ़त उतारी।
04:55 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा शून्य पर आउट, पैट कमिंस को चौथा विकेट
37वें ओवर में भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया है। यहां हर्षित राणा शून्य पर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया। कमिंस ने चौथा विकेट लिया है।
04:32 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत का 7वां विकेट गिरा, अश्विन आउट
30वें ओवर में भारत ने 7वां विकेट गंवाया। यहां रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
![अश्विन का विकेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/08/58ap12082024000041b_1733634587.jpg)
अश्विन का विकेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।
04:12 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत का छठा विकेट गिरा, पंत आउट
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में छठा विकेट गंवा दिया है। रविवार को पहला ओवर डाल रहे मिचेल स्टार्क ने ऋषभ पंत को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
03:33 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए, भारत 128/5
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/08/2-1_1733628806.jpg)
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 128 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम फिलहाल 29 रन से पीछे चल रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बना डाले। ट्रैविस हेड ने 140 रन की शतकीय पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर
03:30 AM8 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पहले दिन भारत 180 रन पर आउट, ऑस्ट्रेलिया 86/1
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/07/1733487619_1733539930.jpg)
एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 180 रन ही बना सकी। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे, टीम 94 रन से ही पीछे हैं। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
एडिलेड टेस्ट-ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीता, सीरीज 1-1 से बराबर: भारत ने 19 रन का टारगेट दिया था, ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच