[ad_1]
{“_id”:”678949bedc6c098c170cb05a”,”slug”:”hsgpc-elections-candidates-accused-of-disrespect-complaint-given-to-sdm-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131644-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एचएसजीपीसी चुनाव : प्रत्याशियों पर लगाया बेअदबी का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। वोट मांगने के लिए अपील करने के साथ प्रत्याशी अपने पोस्टर भी लगा रहे हैं। गांव पिपली में प्रत्याशियों के पोस्टर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की फोटो लगाने पर संगत ने नाराजगी जताई है। गांव पिपली के जगविंद्र सिंह माखा व सिख संगत ने एसडीएम को लिखित में शिकायत दी है।
जगविंद्र सिंह मांखा ने कहा कि हलका पिपली से दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इन दोनों प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के पोस्टर में बाबा बंदा सिंह बहादुर की फोटो लगाई है। बाबा बंदा सिंह बहादुर की फोटो लगाकर दोनों उम्मीदवारों ने बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि पोस्टर और फ्लेक्स पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की फोटो लगाकर धार्मिक भावनाओं के विपरीत काम किया है। अकाल तख्त साहिब के आदेश का सरेआम उल्लंघन है।
पोस्टर व फ्लेक्स कई जगहों से फटे हुए हैं। वह गलियों में नीचे गिर रहे है और गंदे पानी में बह रहे हैं। इससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने एसडीएम कालांवाली से मांग की है कि दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करें।
[ad_2]
एचएसजीपीसी चुनाव : प्रत्याशियों पर लगाया बेअदबी का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत



