एचएयू के अरावली हॉस्टल में नशे का जाल : तस्कर राहुल हिसार के सूरज से लेकर आया था 10 ग्राम हेरोइन Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। एचएयू के अरावली हॉस्टल से गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर राहुल को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह हिसार के सूरज से 10 ग्राम हेरोइन लेकर आया था। एएसपी मयंक भी इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर सकते हैं।

Trending Videos

सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नशा तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 10 ग्राम हेरोइन हिसार निवासी सूरज से लेकर आया था। इसमें से उसने 1.5 ग्राम हेरोइन का सेवन कर लिया और 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशा सप्लायर सूरज का एक पूरा गिरोह है। इस गिरोह ने पेट्रोल पंप पर लूट भी की थी।

वर्तमान में इस गिरोह के गुर्गे जमानत पर बाहर हैं और ये सभी नशा तस्करी का काम कर रहे हैं। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने 10-15 दिन से ही नशा बेचने का काम शुरू किया था। अभी उसने नशा बेचकर 30-40 हजार रुपये ही कमाए थे। अब पुलिस नशा सप्लायर सूरज तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

[ad_2]
एचएयू के अरावली हॉस्टल में नशे का जाल : तस्कर राहुल हिसार के सूरज से लेकर आया था 10 ग्राम हेरोइन