in

एक दिन में 33 पैसा कमजोर हुआ रुपया: साल की दूसरी बड़ी गिरावट, सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु का निधन; होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड मॉडल लॉन्च Business News & Hub

एक दिन में 33 पैसा कमजोर हुआ रुपया:  साल की दूसरी बड़ी गिरावट, सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु का निधन; होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड मॉडल लॉन्च Business News & Hub

[ad_1]

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट की खबर कल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसा गिरकर अपने सबसे निचले स्तर 85.59 के पर बंद हुआ। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रुपए में एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट रही।

दूसरी खबर, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी के निधन से जुड़ी रही। ओसामु का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लिम्फोमा नाम की बीमारी से पीड़ित थे। ओसामु का जन्म 30 जनवरी, 1930 को जापान के गेरो में हुआ था।

वही, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारतीय बाजार के लिए अपने टू-व्हीलर लाइनअप को अपडेट करते हुए अब होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत एक लाख 19 हजार रुपए है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • साप्ताहिक छुट्टी के चलते शेयर बाजार आज बंद है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रुपया 33 पैसा गिरकर 85.59 के निचले स्तर पर आया: पिछले 6 महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट; इससे बाहर से आने वाली चीजें महंगी होंगी

रुपए में आज यानी शुक्रवार (27 दिसंबर) को डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर के कारोबार के बाद ये 33 पैसा गिरकर अपने सबसे निचले स्तर 85.59 के पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान तो इसमें 55 पैसे की गिरावट रही थी। गुरुवार (26 दिसंबर) को डॉलर के मुकाबले यह 85.26 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु का 94 साल में निधन: शादी के बाद पत्नी का सरनेम लिया, कंपनी को ग्लोबल ब्रांड बनाया

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लिम्फोमा नाम की बीमारी से पीड़ित थे। ओसामु का जन्म 30 जनवरी, 1930 को जापान के गेरो में हुआ था।

पेशे से बैंकर ओसामु ने 1958 में सुजुकी परिवार की बेटी शोको सुजुकी से विवाह किया और उनका (पत्नी) सरनेम लिया। इसी साल वे सुजुकी में भी शामिल हुए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. 1991 में बेहद कम विदेशी भंडार बचा था: मनमोहन सिंह की नीति ने देश को संकट से उबारा, वो रिफॉर्म जिससे बदली इकोनॉमी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व PM लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

डॉ. मनमोहन सिंह भले ही लगातार दो बार (2004-2014) देश के प्रधानमंत्री रहे हों, लेकिन नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को ज्यादा याद किया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह ही वो शख्स थे जिन्होंने 1991 में गहरे संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, कीमत ₹1.19 लाख: बाइक में नया LED हेडलैंप और फुली-डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स, 55kmpl माइलेज का दावा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारतीय बाजार के लिए अपने टू-व्हीलर लाइनअप को अपडेट कर रही है। एक्टिवा 125, SP125 और SP160 को अपडेट करने के बाद अब कंपनी ने होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है।

2025 होंडा यूनिकॉर्न के इंजन को OBD2B नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक 55KMPL का माइलेज देती है। कंपनी ने बाइक को सिंगल वैरिएंट में पेश किया है और इसकी कीमत 1.19 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम) रखी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. मारुति सुजुकी ई-विटारा ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी: कंपनी ने पहली इलेक्ट्रिक कार का बर्फ से घिरे रास्तों का टेस्ट ड्राइव वीडियो जारी किया

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सुजुकी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ई-विटारा को बर्फ में चलते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो होक्काइडो प्रान्त में स्थित जापान की एक टेस्टिंग साइट का है।

कंपनी ने बताया कि चुनौतीपूर्ण इलाकों और कम तापमान में किसी भी तरह की खराबी का पता लगाने के लिए बर्फीली परिस्थितियों में कॉन्सेप्ट मॉडल का टेस्ट किया गया। वीडियो में ई-विटारा को बर्फ में आसानी से परफॉर्म करते हुए दिखाया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में ई-विटारा का पहला टीजर जारी किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

[ad_2]
एक दिन में 33 पैसा कमजोर हुआ रुपया: साल की दूसरी बड़ी गिरावट, सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु का निधन; होंडा यूनिकॉर्न का अपडेटेड मॉडल लॉन्च

CBI की रडार पर ईडी के अधिकारी: शिमला प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में हड़कंप, ढाई करोड़ की रिश्वत का है मामला Chandigarh News Updates

CBI की रडार पर ईडी के अधिकारी: शिमला प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में हड़कंप, ढाई करोड़ की रिश्वत का है मामला Chandigarh News Updates

Chandigarh: पत्नी गर्भवती, दो बेटियों के पिता ने दे दी जान, छह दिन से था लापता, घर पर ही मिला शव Chandigarh News Updates

Chandigarh: पत्नी गर्भवती, दो बेटियों के पिता ने दे दी जान, छह दिन से था लापता, घर पर ही मिला शव Chandigarh News Updates