in

एक किलो चांदी ₹2900 गिरकर ₹93057 पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹7877 गिरे दाम; 10 ग्राम सोना ₹35 गिरकर ₹90,310 पर आया Business News & Hub

एक किलो चांदी ₹2900 गिरकर ₹93057 पर आई:  ऑलटाइम हाई से ₹7877 गिरे दाम; 10 ग्राम सोना ₹35 गिरकर ₹90,310 पर आया Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई3 घंटे पहले

#
  • कॉपी लिंक

चांदी में आज यानी, 4 अप्रैल को ₹2900 की गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी ₹93057 के भाव से बिक रही है। 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹7877 गिर चुकी है।

वहीं 10 ग्राम सोना ₹35 की गिरावट के साथ ₹90,310 पर आ गया है। सोने ने 3 अप्रैल को ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना ₹895 गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,790 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 91,640 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,690 रुपए है।

चांदी में गिरावट के 3 कारण

  • ट्रंप की टैरिफ नीति: ट्रेड पॉलिसी में चांदी पर डायरेक्ट टैरिफ से छूट मिली है। इससे कीमतों में पहले से जुड़ा “टैरिफ प्रीमियम” हट गया, जिससे दाम नीचे आए।
  • इंडस्ट्रियल डिमांड में अनिश्चितता: चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पर आर्थिक मंदी की आशंका ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।
  • डॉलर की मजबूती: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती न करने के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे चांदी जैसे धातुओं की कीमतें घटीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
एक किलो चांदी ₹2900 गिरकर ₹93057 पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹7877 गिरे दाम; 10 ग्राम सोना ₹35 गिरकर ₹90,310 पर आया

#
Sonipat News: कुंडली में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, प्रस्ताव पास Latest Haryana News

Sonipat News: कुंडली में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, प्रस्ताव पास Latest Haryana News

Sonipat News: सबूत खुर्द-बुर्द करने का आरोपी काबू Latest Haryana News

Sonipat News: सबूत खुर्द-बुर्द करने का आरोपी काबू Latest Haryana News