एकादशी पर 2 बच्चों का कत्ल, क्या कोई तंत्र-मंत्र का चक्कर है? हरियाणा की साइको किलर चाची पर बड़ा खुलासा Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Lady Psycho Killer: हरियाणा के पानीपत से एक महिला को चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला ने अपने बेटे समेत तीन और बच्चियों को डूबोकर मार दिया था. पुलिस का कहना है कि महिला सुंदर बच्चियों को निशाना बनाती थी और फिर उन्हें मार देती थी.

हरियाणा के पानीपत में महिला साइको किलर को गिरफ्तार किया गया है.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में महिला साइको किलर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला सुंदर बच्चों को मार देती थी और इसमें उसने अपनी तीन भतीजिय़ों और अपने बेटे को भी हौदी और बाथटब में डूबोकर मार दिया था. बीते तीन साल में महिला ने ये हत्याएं की थी. इस मामले में सबसे बड़ा एक सवाल भी उठ कर सामने आ रहा है कि क्या साइको किलर ने सारी हत्याओं को अंजाम देने के लिए एकादशी का दिन चुना.

जानकारी के अनुसार, एक दिसंबर को महिला ने एक बच्ची की हत्या कर दी थी और उस दिन 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के चलते मोक्षदा एकादशी व्रत होता है. अहम बात है कि 2023 में भी जनवरी महीने में 2 और 18 जनवरी को दो बार एकादशी थी. हालांकि, दो  हत्याएं 12 जनवरी की की गई थी.

वहीं, पानीपत में जहां महिला ने बच्ची की हत्या की थी, वहां पर शख्स ने बताया कि शादी में मौजूद आरोपी महिला पूनम के कपड़े भी भीगे थे और जब पूछा तो बहाने बनाए. गांव में चौपाल पर बैठी महिलाओं ने कहा कि ये मां नहीं डायन है. गांव के बुर्जुगों का आरोपी महिला के खिलाफ गुस्सा फूटा.

  1. कब-कब की मासूमों की हत्या
    1 साइको किलर चाची ने  जनवरी 2023 में अपने बेटे और भांजी को डुबोकर मारा था.  आरोपी महिला की ननद पिंकी का ससुराल गंगाना गांव में है और वह बेटी इशिका के साथ मायके गई थी. तब घर में पानी के टैंक में 12 जनवरी को पूनम के बेटे शुभम और इशिका के शव मिले थे.
  2. तीसरी हत्या कब कीः इसी तरह 19 अगस्त 2023 पूनम ने एक और हत्या को अंजाम दिया था. पूनम अधिकतर समय अपने मायके सिवाह में रहती थी और 19 अगस्त को उसने जिया नाम के बच्ची को घर के पीछे बने पानी के होद में डुबो दिया था. तब भी परिजनों को लगा था कि यह हादसा है.
  3. चौथी हत्या की तो पकड़ी गईः अहम बात है कि 1 दिसंबर को महिला ने पानीपत के इसराना के नौल्था गांव में विधि नाम की बच्ची की हत्या की. पूनम ने जेठ की बेटी विधि की हत्या के लिए शादी का दिन चुना और फिर बाथ टब में बच्ची को डूबाकर मारा. हालांकि, टब और बच्ची की ऊंचाई की वजह से शक गहरा गया.  अहम बात है कि 2023 में भी एकादशी के दिन हत्या की थी और एक दिसंबर को भी एकादशी थी.

पूनम ने की थी चार हत्या
जानकारी के अनुसार, पानीपत में साइको किलर महिला पूनम के सुसराल गोहाना के गांव भावड़ में है. आरोपी महिला पूनम की नवीन की शादी 2019 में हुई थी. पूनम का शादी के बाद 2021 में बेटा हुआ था. 2023 में पूनम ने अपनी ननद की बेटी और खुद के बेटे शुभम की पानी में टब में डूबा कर मारा था. अब पानीपत में नौल्था गांव में एक बच्ची की हत्या के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. पूनम के देवर ने कहा कि भाभी पर किसी प्रकार से कोई शक नहीं था. उन्होंने बताया कि पूनम ने यहीं पर बीएड की पढ़ाई की थी औऱ उसका पति नवीन से वाशिंग सर्विस सेंटर चलाता है. उन्होंने दोनों हत्याओं को हादसा ही माना था. अब इस बारे में पता चला तो सदमे में हैं.

पानीपत पुलिस ने किया खुलासा

एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि सोनीपत के गोहाना के गांव भावड़ की महिला पूनम के खिलाफ उनके रिश्ते में जेठ नपाल सिंह की थाना इसराना में शिकायत दी थी. शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी ओमपति के रिश्ते में भाई सतपाल के बेटे की शादी थी. ओमपति 24 नवंबर को ही नौल्था आ गई थी. इस बीच बेटा संदीप, पुत्रवधू राखी, पोती विधि और पौता दिव्य (10 माह) 30 नवंबर को शादी में पहुंचे थे. 1 दिसंबर को बारात में चले गए तो पोती विधि के गुम होने की सूचना मिली. बाद में स्टोर रूम के बाहर से कुंडी लगी थी और छह साल की विधि पानी से भरे प्लास्टिक टब में औधे मुंह गिरी हुई थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

homeharyana

एकादशी पर ही 2 बच्चों का कत्ल, साइको किलर चाची पर ‘तंत्र-मंत्र’ वाला खुलासा!

[ad_2]