in

ऊना में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: साथी घायल, दोनों बारटेंडर का करते थे, चंडीगढ़ IPL मैच से लौटते समय हादसा – Amb News Chandigarh News Updates

ऊना में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:  साथी घायल, दोनों बारटेंडर का करते थे, चंडीगढ़ IPL मैच से लौटते समय हादसा – Amb News Chandigarh News Updates

[ad_1]

ऊना जिले के उपमंडल अंब के नंदपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 3:30 बजे के आसपास की है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चंडीगढ़ आईपीएल मैच से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#

.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नगरोटा बगवां के मलां निवासी विनीत कुमार (31) के रूप में हुई है। विनीत कुमार और अंचित कुमार चंडीगढ़ में आयोजित आईपीएल मैच में बारटेंडर का काम करते थे। वे चंडीगढ़ से अपने घर नगरोटा बगवां लौट रहे थे। नंदपुर के पास पिकअप से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

#

स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। अंचित की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी अंब वासूदा सूद के अनुसार मामले की जांच जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

[ad_2]
ऊना में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: साथी घायल, दोनों बारटेंडर का करते थे, चंडीगढ़ IPL मैच से लौटते समय हादसा – Amb News

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सचिन यादव ने सिल्वर जीता:  जेवलिन इवेंट में 85.16 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया; पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड Today Sports News

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सचिन यादव ने सिल्वर जीता: जेवलिन इवेंट में 85.16 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया; पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड Today Sports News

20 सालों बाद कैसी दिखती हैं ‘वो रहने वाली महलों की’ की ‘रानी’? Latest Entertainment News

20 सालों बाद कैसी दिखती हैं ‘वो रहने वाली महलों की’ की ‘रानी’? Latest Entertainment News