उर्वशी ढोलकिया ने आवारा कुत्तों वाले फैसले पर दिया रिएक्शन, हुई ट्रोल, बोलीं-‘मैं अपने शब्दों को छिपाऊंगी नहीं’ Latest Entertainment News

[ad_1]

Last Updated:

उर्वशी ढोलकिया ने सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर नए आदेश पर अपनी राय रखी. वो ट्रोल हो रही थीं जिसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. वो कहती हैं कि उनकी कथनी और करनी में फर्क नहीं है. उर्वशी ढोलकिया ने कुत्तों के फैसले पर अपनी राय रखते हुए कुत्तों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया.

उर्वशी ढोलाकिया ने कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय रखी.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश को लेकर अपनी राय रखी. पोस्ट में उन्होंने अपनी राय पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया. उर्वशी ने साफ कहा कि वे कभी सिर्फ पॉपुलैरिटी के लिए कुछ पोस्ट नहीं करतीं. उन्होंने आवारा कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश पर अपनी राय रखी. उर्वशी ने लिखा, ‘इंडीज (जिन्हें दुनिया आवारा कहती है) के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बारे में मेरे पोस्ट को लेकर मेरी सच्चाई और प्रमाणिकता पर सवाल उठाने वालों को आपके निगेटिव शब्दों का जवाब!!’

उर्वशी ने आगे लिखा, ‘अगर आपने मुझे या मेरे परिवार को सचमुच जानने का फैसला किया होता (जो कि आप स्पष्ट रूप से नहीं करते), तो आपकी नकारात्मकता और तुच्छ विचार जायज होते.’ अभिनेत्री ने अपने परिवार का पक्ष रखते हुए कहा, “मेरा परिवार हमेशा से इंडीज को प्यार करता रहा है, चाहे वे कुत्ते हों या बिल्लियां और हमें इस पर बहुत गर्व है! हमने हमेशा इंडीज के लिए गोद लेने की अपील की है और हम ऐसा करते रहेंगे.”

उर्वशी ने ट्रोल्स को दिया जवाब

ट्रेंड के पीछे भागने से इनकार करते हुए उर्वशी ने साफ किया, ‘मैंने कभी सिर्फ इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट करने के चलन का पालन नहीं किया और न ही मेरा ऐसा करने का कोई इरादा है. मैं जब बोलना होता है, तब बोलती हूं और आज मैं ठीक यही कर रही हूं.’

View this post on Instagram



[ad_2]
उर्वशी ढोलकिया ने आवारा कुत्तों वाले फैसले पर दिया रिएक्शन, हुई ट्रोल, बोलीं-‘मैं अपने शब्दों को छिपाऊंगी नहीं’