उपेन यादव बोले- कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ गुजरात में निकालेंगे दांडी यात्रा. बताई ये वजह


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उपेन यादव ने कहा कि सीएम गहलोत को बेरोजगारों से किए गए समझौते और वादे पूरा करना चाहिए। राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता में उपेन यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 2 अक्टूबर को पालनपुर गुजरात से कांग्रेस कार्यालय अहमदाबाद तक 150 किलोमीटर पैदल दांडी यात्रा निकाली जाएगी। दांडी यात्रा में खाना नहीं खाऊंगा अनशन पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को गुजरात पालनपुर में युवा बेरोजगारों का महज एक ट्रेलर था। जल्द युवा बेरोजगारों की मांगे पूरी नहीं की तो गुजरात चुनावो में 2 अक्टूबर से कांग्रेस  सरकार की फिल्म रिलीज करेंगे। पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि युवा बेरोजगारों की मांगों को लेकर लगातार हमारा संघर्ष जारी है।उपेन यादव ने कहा कि चाहे मंत्रियों के साथ लिखित समझौता हो ,चाहे लखनऊ समझौता हो या फिर शहीद स्मारक ,22 गोदाम के आंदोलन के समझौते हो। हर बार आंदोलन में सरकार से समझौते हुए और हर बार सरकार ने जल्द से जल्द युवा बेरोजगारों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

पशु चिकित्सक भर्ती 2019 को जल्द से जल्द पूरी हो

उपेन यादव ने कहा कि यदि समय पर पशु चिकित्सक भर्ती की जाती तो गोवंश और पशुओ की इतनी मौत नहीं होती।

और इन मौतो की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार की लापरवाही है।  रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन जूनियर अकाउंटेंट, कृषि पर्यवेक्षक,एलडीसी,RAS, ईसीजी,एसआई,CHO, सूचना सहायक ,प्रोग्रामर,दंत चिकित्सक, नर्स ग्रेड 2, ANM pharmacist,पशुधन सहायक ,ओटी टेक्निशियन स्टेनोग्राफर APRO PRO, जलधारी,  सहायक कृषि अधिकारी,सेनेटरी इंस्पेक्टर,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,कॉलेज शिक्षा में पीटीआई लाइब्रेरियन और जलदाय विभाग में नई भर्तियां निकाली जाए। तत्काल ओबीसी आरक्षण की विसंगतियां दूर करके  2018 से लेकर 2022 तक ओबीसी के अभ्यर्थियों को जितने पदों का नुकसान हुआ है उन पदों को वापस सर्जित करके सूची जारी की जाए। CET लागू करके भर्तियों को हटाया जा रहा है। सरकार जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को CET से बाहर करके जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी करें।

बजट घोषणा की भर्ती पूरी हो

उपेन यादव ने कहा कि बजट में घोषणा की गई नई 1 लाख भर्तीयो का वर्गीकरण किया जाए और जल्द से जल्द 1 लाख भर्तियों को विज्ञप्तिया जारी की जाए। युवा बेरोजगारों की समस्याओं का निस्तारण के लिए युवा बोर्ड का गठन किया जाए। सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों में प्रदेश के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए। फायरमैन भर्ती के प्रैक्टिकल में फिजिकल की तिथि जल्द से जल्द जारी की जाए। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए एवं  रिक्त रहने वाले सभी पदों पर सूची जारी की जाए 40% की बाध्यता में शिथिलता दी जाए। शिक्षक भर्ती 2012 में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाए। 2 वर्ष की आयु सीमा में शिथिलता देने का आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए।

.


What do you think?

Asia Cup 2022, IND vs PAK: बाबर की गलती के बाद लागू हुआ था ICC का ये नया नियम, हार्दिक और जडेजा ने उठाया भरपूर फायदा

चीनी ईवी निर्माता बीवाईडी वैश्विक ईवी दौड़ में एलोन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला को पीछे छोड़ देता है