‘उनके पास…’ असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल Politics & News

[ad_1]

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. चुनावी रैलियों के साथ नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. रविवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साथा. साथ ही उनकी पत्नी पर तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया. वहीं, असम सीएम ने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोपों पर पलटवार किया है. 

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ हो, हम भी हैरान हुए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पना, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं, लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे हैं. वह ऐसे डॉक्यूमेंट रख रहे हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं.’

असम CM की पत्नी के पास तीन-तीन पासपोर्ट होने का आरोप

खेड़ा ने आगे कहा, चौंकाने वाली जानकारी यह है कि हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं. तीनों पासपोर्ट अभी तक एक्सपायर नहीं हुए हैं. उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है. यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13  मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है. एंटीगुआ और Egypt का पासपोर्ट भी है. बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई और राजनेता बता दीजिए, जिसके पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हों. क्या आप कोई क्रिमिनल हैं, जो आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज सिटिंग मुख्यमंत्री की पत्नी भारत की नागरिक नहीं है और वह अवैध है. अगर वह भारत की नागरिक हैं तो यह गैरकानूनी है. अगर यह पासपोर्ट सही नहीं हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसके बारे में बताना चाहिए और इस पर जांच बिठानी चाहिए.’ कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘असम में लुटेरों की सरकार है. ये तैयारी फरार होने की है. वह चुनाव हारने पर देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.’

खेड़ा के आरोपों पर असम CM का पलटवार

पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर असम सीएम हिमंत विश्व सरमा ने पलटवार किया है.  उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है. असम ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के हताश और निराधार हमले केवल उनकी कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं. मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता हूं. ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है.

उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर श्री पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे. उन्हें उनके लापरवाह और मानहानि वाले बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. एक बार जब अदालत में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे और कानून अपना काम करेगा. असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी. हम जनता से 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित और आश्वस्त हैं.’

 



[ad_2]
‘उनके पास…’ असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल