in

उद्योगपति नितिन कोहली AAP में शामिल: जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त, जल्दी दफ्तर खोलकर सुनेंगे लोगों की दिक्कतें – Jalandhar News Chandigarh News Updates

उद्योगपति नितिन कोहली AAP में शामिल:  जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त, जल्दी दफ्तर खोलकर सुनेंगे लोगों की दिक्कतें – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

उद्योगपति नितिन कोहली आम आदमी पार्टी जॉइन की है।

जालंधर के उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहली आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह व

.

इस हलके के विधायक रमन अरोड़ा को करप्शन केस में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले अरेस्ट किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पार्टी उनकी जगह अब कोई नया विकल्प तलाशेगी। क्योंकि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी तरह कोई कसर छोड़ने के मूड़ में नहीं है।

नितिन को जिम्मेदारी देकर पार्टी की स्थिति साफ

#

जब मीडिया ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं , इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया। पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उससे कोई लिहाज नहीं किया जाएगा।

जनता में क्या मैसेज गया, वह हमारे लिए जरूरी

पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने और विरोधियों में फर्क नहीं करती है। सही और गलत में फर्क देखती है। पार्टी ने जो एक्शन लिया, उसमें जनता में क्या संदेश गया है, वह जरूरी है। विपक्ष वालों का काम विरोध करना है। विरोध में ही विकास है। पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी लाइन और नियमों के विपरीत जो भी जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी किसी का बचाव नहीं करेगी।

[ad_2]
उद्योगपति नितिन कोहली AAP में शामिल: जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त, जल्दी दफ्तर खोलकर सुनेंगे लोगों की दिक्कतें – Jalandhar News

Poland holds Presidential election; Donald Trump backs nationalist candidate Karol Nawrock Today World News

Poland holds Presidential election; Donald Trump backs nationalist candidate Karol Nawrock Today World News

Russia proposes to hold next round of Ukraine talks on June 2 Today World News

Russia proposes to hold next round of Ukraine talks on June 2 Today World News