[ad_1]
तेल अवीव/तेहरान3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट में बढ़ते इजराइल-ईरान तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लोग देश छोड़ने की तैयारी में अपने पालतू कुत्तों, बिल्लियों और दूसरे जानवरों को सड़कों या शेल्टर में छोड़ रहे हैं।
रेस्क्यू संगठनों के अनुसार, लोग जानवरों को बिना खाना-पानी के भीषण गर्मी में रास्ते पर पोल से बांध कर छोड़ रहे हैं। एनिमल वेलफेयर वर्कर्स का कहना है कि उन्हें घरों या आश्रयों के बाहर पिंजरों में बंद बिल्लियां और पिल्ले भी मिले हैं।
अबू धाबी के एनिमल वेलफेयर वर्कर ऐन्सो स्टैंडर ने इसे स्वार्थी और निर्दयी कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके शेल्टर के पास इलाके में दो छोड़े गए कुत्तों को गोली मारने की खबर मिली है। ईरान जंग की 20 तस्वीरें देखें…
जंग के बीच तड़पते बेजुबान

दुबई छोड़ते समय एक ब्रिटिश परिवार ने दो कुत्तों को पशु कल्याण समिति को सौंप दिया।

ईरान में धमाकों से सहमी बिल्लियां। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

कई लोग अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर, पार्क में या शेल्टर के बाहर छोड़कर जा रहे हैं।

दुबई में एक कुत्ते को बिना खाना-पानी के खंभें से बांधकर छोड़ दिया गया।

दुबई में एक परिवार ने अपने पालतू डॉग को सड़क पर बांध कर छोड़ दिया।

अबू धाबी के अल ऐन शहर में एक महिला को अपने घर के बाहर एक बॉक्स में एक मां बिल्ली और उसके चार बच्चे मिले। बॉक्स में एक नोट भी था जिसमें लिखा था कि सॉरी हालात के कारण अपने देश लौट रहा है और जानवरों को साथ नहीं ले जा सकता।

दुबई में करीब 2 मिलियन से ज्यादा पालतू जानवर हैं, जिनमें ज्यादातर बिल्लियां हैं (करीब 65%)। रेस्क्यू ग्रुप K9 दुबई ने सड़क पर भटक रही एक कैट को रेस्कयू किया।
ईरान जंग में कई बच्चे घायल

ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में घायल हुई बच्ची का तेहरान के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके चेहरे और गर्दन पर जख्म के निशान हैं।

ईरानी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक मारे गए लोगों में से लगभग 30% बच्चे हैं।
इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार
दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों के बाद कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। विस्थापित होने के बाद सड़क के किनारे सोती बच्ची।
लेबनान में ज्यादातर लोग समुद्र के किनारे जिंदगी बिता रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार लेबनान में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर ही करीब 1 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए।
जंग से तबाही और पलायन

लेबनान की राजधानी बेरूत के कॉर्निश तट पर विस्थापन के बाद 10 मार्च को दो महिलाएं एक बैंच पर बैठी हुई।
लेबनान में मंगलवार कोअपने जरूरी सामान के साथ देश छोड़ता परिवार।

ईरान में 10 मार्च को इजराइली हमले के बाद कई गाड़ियां और इमारत तबाह हो गए।
इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है।
अब जंग की शुरुआत की तस्वीरें देखें
इजराइल का ईरान पर हमला

तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास के तबाह होने की सैटेलाइट तस्वीर।

ईरान के तेहरान में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद एक महिला उनकी तस्वीर पकड़कर रोती हुई।

इजराइल और अमेरिका के हमलों में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल एक महिला रोती हुई।

इजराइल के ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार पर हमले के बाद भीषण आग लगी, जिसके बाद धुएं का गुबार कई फीट ऊंचाई तक फैल गया।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत: इजराइल में कई जगह बमबारी; ईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। इस युद्ध में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि 7 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
ईरान जंग- लोग पालतू कुत्ते-बिल्ली को छोड़कर भागे: बिना खाना-पानी दिए खंभे से बांधा, नोट लिखा- सॉरी देश छोड़ रहा हूं; 20 PHOTOS





