[ad_1]
ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में एलपीजी संकट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति बनाई गई। वहीं, उन्होंने साफ किया है अभी तक एलपीजी का संकट शहर में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मात्र अफवाह है। साथ ही उन्होंने जमाखोरी करने वालों पर भी एक्शन लिए जाने की बात कही है। इस मेल आईडी से करना होगा संपर्क प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, अगर चंडीगढ़ का कोई निवासी युद्ध प्रभावित देशों में फंसा है, तो उनके परिवार या परिचित तुरंत डीसी ऑफिस को जानकारी दें। इसके लिए कार्यालय जाकर या ईमेल dc-chd@nic.in पर नाम, पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो), देश और शहर, संपर्क विवरण और परिवार की जानकारी भेजी जा सकती है। प्रशासन इस जानकारी के आधार पर जरूरी मदद उपलब्ध कराएगा। फूड सप्लाई विभाग की टीमें करे निगरानी बैठक में आवश्यक वस्तुओं जैसे, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की स्थिति की भी समीक्षा हुई। प्रशासन ने बताया कि चंडीगढ़ में इन वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रशासक ने साफ किया कि एलपीजी गैस की कमी की की बात केवल अफवाह हैं, फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। कटारिया ने जोर देकर कहा कि तेल, ईंधन या एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको रोकने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों को शहर में निगरानी और निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है ताकि सामान सही तरीके से वितरित हो और कोई जमाखोरी न हो।
[ad_2]
ईरान-इजराइल जंग के बीच चंडीगढ़ प्रशासक की हाई-लेवल मीटिंग: युद्ध प्रभावित देशों में फंसे लोगों की मदद के लिए ईमेल जारी, बोले-गैस-पेट्रोल की कमी नहीं – Chandigarh News

