ईएमए पार्टनर्स इंडिया का आईपीओ 17 जनवरी को खुलेगा, जानें क्या चल रहा है अभी GMP – India TV Hindi Business News & Hub

[ad_1]

Photo:FILE आईपीओ

ईएमए पार्टनर्स इंडिया का आईपीओ 17 जनवरी को खुलेगा। कंपनी अपने  आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 76 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि इस निर्गम के लिए मूल्य दायरा 117-124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह निर्गम 21 जनवरी को बंद होगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी निर्गम से लगभग 76.01 करोड़ रुपये जुटाएगी। निर्गम खुलने के पहले एंकर यानी बड़े निवेशक 16 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों को एनएसई इमर्ज के लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। 

1,000 शेयरों के लिए लगानी होगी बोली 

निवेशक न्यूनतम 1,000 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। मसौदा दस्तावेजों (आरएचपी) के मुताबिक, आईपीओ में 53.34 लाख इक्विटी शेयरों के नए निर्गम के अलावा प्रवर्तकों – कृष्णन सुदर्शन और सुब्रमण्यम कृष्णप्रकाश की तरफ से 7.96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। सार्वजनिक शेयरधारक शेखर गणपति भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। ईएमए पार्टनर्स के प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के पास 86.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास 13.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

क्या चल रहा अभी जीएमपी?

इंवेस्टरगेन के अनुसार, EMA Partners SME IPO के लिए जीएमपी 2 सत्र से शुरू हो गया है। हालांकि, जीएमपी की दिशा निर्धारित करना अभी भी बहुत जल्दी है। इसलिए अभी इस आईपीओ के जीएमपी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ग्रे मार्केट में इसका क्या भाव है, अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। 

Latest Business News



[ad_2]
ईएमए पार्टनर्स इंडिया का आईपीओ 17 जनवरी को खुलेगा, जानें क्या चल रहा है अभी GMP – India TV Hindi