in

इस हफ्ते सोना ₹3950 महंगा हुआ: ये ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹5598 बढ़कर ₹1.23 लाख किलो बिक रही Business News & Hub

इस हफ्ते सोना ₹3950 महंगा हुआ:  ये ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹5598 बढ़कर ₹1.23 लाख किलो बिक रही Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (6 September 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 30 अगस्त को सोना 1,02,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 6 सितंबर को 1,06,338 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3950 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 5,598 रुपए बढ़ी है। पिछले शनिवार को ये 1,17,572 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 1,23,170 रुपए पर पहुंच गई है।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,780 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,810
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,630 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,660
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,630 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,660
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,630 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,660
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,680 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,710

इस साल सोना ₹30,000 और चांदी ₹37,000 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 30,176 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,06,338 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 37,153 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,23,170 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
  3. युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  4. महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
  5. डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।

इस साल ₹1 लाख 8 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-6-september-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-135852518.html

शेयर है या पैसों की खान? 1 लाख रुपये के बना दिए 2.8 करोड़, मोटरसाइकिल बनाती है कंपनी Business News & Hub

शेयर है या पैसों की खान? 1 लाख रुपये के बना दिए 2.8 करोड़, मोटरसाइकिल बनाती है कंपनी Business News & Hub

Gurugram News: मुख्यमंत्री के आश्वासन से समस्या हल होने की बंधी उम्मीद  Latest Haryana News

Gurugram News: मुख्यमंत्री के आश्वासन से समस्या हल होने की बंधी उम्मीद Latest Haryana News