[ad_1]
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आई है. इसका नाम भारत कनेक्ट रखा गया है और इसमें सालभर की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से परेशान रहते हैं. इस प्लान की कीमत बाकी कंपनियों के प्लान से कम है और इसमें यूजर्स को कई शानदार बेनेफिट्स मिलते हैं. आइए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये हैं प्लान के बेनेफिट्स
भारत कनेक्ट प्लान की कीमत 2626 रुपये है और इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100SMS ऑफर किए जा रहे हैं. कंपनी का कहना है कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है. 24 जनवरी से लाइव हुआ यह ऑफर 24 फरवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान 2626 रुपये से रिचार्ज करने पर यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी वाला प्लान मिल जाएगा. अगर आप BSNL यूजर हैं और हर महीने रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो यह शानदार ऑप्शन हो सकता है. इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग का भी ऑप्शन मिल रहा है.
ये हैं जियो के एनुअल प्लान
जियो 3999 और 3599 रुपये में अपने दो एनुअल प्लान पेश करती है. 3999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100SMS, जियोस्टार, फैनकोड और गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है. कंपनी इसके साथ 50GB जियोक्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है. 3599 वाले प्लान में फैनकोड सब्सक्रिप्शन को छोड़कर 3999 वाले प्लान के सारे बेनेफिट्स मिलते हैं.
एयरटेल के भी दो प्लान
जियो की तरह एयरटेल भी 3999 और 3599 रुपये वाले एनुअल प्लान ऑफर करती है. 3999 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, एक साल के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल, एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है. 3599 वाले प्लान की बात करें तो इसमें जियोहॉटस्टार की जगह एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलता है.
ये भी पढ़ें-
दुनियाभर में महंगे हो गए स्मार्टफोन, अचानक बढ़ीं कीमतें, फिर भी जमकर खरीद रहे हैं लोग
[ad_2]
इस कंपनी के यूजर्स को मिली खुशखबरी, आ गया सालभर की वैलिडिटी वाला नया प्लान, कीमत भी कम


