इस्राइल-ईरान युद्ध का असर: पंपों पर तेल भरवाने उमड़े लोग, पुलिस बल किया गया तैनात; डिपो से सप्लाई नहीं आई Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: शाहिल शर्मा

Updated Thu, 26 Mar 2026 02:26 PM IST

हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार को पेट्रोल पंप पर तेल भरावने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे जिससे पेट्रोल पंपों पर काफी भीड़ लग गई।



पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद



विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। सोनीपत शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बुधवार को पेट्रोल की सप्लाई नहीं आई। इसकी जानकारी मिलते ही देर शाम से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।


Trending Videos

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यदि रात तक या वीरवार को डिपो से सप्लाई नहीं आई तो उनके पास पेट्रोल समाप्त हो जाएगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंदर खत्री ने बताया कि बुधवार को सप्लाई नहीं आने के कारण ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई होने के कगार पर हैं।

 

[ad_2]