इंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला: 11 अक्टूबर को सीरीज का तीसरा मैच; BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 17 शहरों में 22 मैच – Indore News Today Sports News

[ad_1]

इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया।

.

आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

वनडे के बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी

सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।

होलकर स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 मैच खेले गए

  • पहला मैच: 2017 में श्रीलंका को 88 रनों से हराया।
  • दूसरा मैच: 2020 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया।
  • तीसरा मैच: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से भारत को हराया।
  • चौथा मैच: भारत ने 6 विकेट से अफगानिस्तान को हराया।

……………………………..

यह खबरें भी पढ़ें

1. ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा का इंडिया टीम में चयन

ग्वालियर में मंगलवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुष्का शर्मा का सम्मान किया।

ग्वालियर में मंगलवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुष्का शर्मा का सम्मान किया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा की एंट्री अब भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हो गई है। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं। अनुष्का पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल हुई हैं और पहली बार टीम के साथ विदेश दौरा भी करेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

2. टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे

BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]
इंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला: 11 अक्टूबर को सीरीज का तीसरा मैच; BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 17 शहरों में 22 मैच – Indore News