इंडोनेशिया में 7 मंजिला इमारत में आग, 20 की मौत: कई लोग अब भी अंदर फंसे; बैटरियों में धमाके से हादसा Today World News

[ad_1]

जकार्ताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

स्थानीय चैनल कोम्पास टीवी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझा दी गई है, लेकिन इमारत से लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है।

जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है।

आग की तस्वीरें…

जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में आग लग गई।

जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में आग लग गई।

आग का धुंआ आसमान में चारों ओर फैल गया।

आग का धुंआ आसमान में चारों ओर फैल गया।

इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी

आग की शुरुआत इमारत की पहली मंजिल से हुई। शुरुआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे इस पर काबू नहीं कर पाए।

पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई थी। इसकी वजह से आग फैलती चली गई और जल्द ही सातवीं मंजिल तक फैल गई।

फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम मंजिल-दर-मंजिल जांच कर रही है।

————————–

पूरी खबर पढ़ें…

हॉन्गकॉन्ग में लगी आग से 128 की मौत:200 से ज्यादा लापता, 76 घायल; क्रिमिनल एंगल से जांच शुरू, 8 गिरफ्तार

हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी आग से अब तक 128 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लापता है। इस हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
इंडोनेशिया में 7 मंजिला इमारत में आग, 20 की मौत: कई लोग अब भी अंदर फंसे; बैटरियों में धमाके से हादसा