[ad_1]
इन दिनों सोनी टीवी का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. देशभर से लोग अपने धमाकेदार टैलेंट के साथ मंच पर आकर जजों और दर्शकों को चौंका रहे हैं.

इस हफ्ते शो में एक प्रेग्नेंट महिला की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. जजों से लेकर स्पेशल गेस्ट तक, सभी की आंखें खुली रह जाएंगी. प्रोमो रिलीज होते ही दर्शक भी दंग रह गए.

प्रेग्नेंट महिला शो में आकर कई किलों वजन उठाकर अपना हुनर दिखाने वाली हैं. वो करीब 100 किलो तक वजन उठाकर ‘डेडलिफ्ट’ करेंगी.

प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंट महिला पहले 70 किलो का वजन उठाने की कोशिश करती हैं. उन्हें देखकर वहां मौजूद विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख के चेहरे पर टेंशन नजर आती है.

जज पैनल में बैठे सिंगर शान, मलाइका अरोड़ा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें चीयर करते नजर आए. महिला ने सबसे पहले अपना पेट अंदर किया और फिर डेडलिफ्ट के लिए पहली कोशिश की, जिसमें वो सफल रहीं.

इसके बाद, डेडलिफ्ट करने का लेवल धीरे-धीरे बढ़ता नजर आया. दूसरी बार वजन 100 हुआ, जिसे भी प्रेग्नेंट महिला ने बड़ी आसानी से उठा लिया. फिर अंत में वजन 120 किलो बढ़ा, जिसपर सभी की सांसे थम सी गई.

लेकिन प्रेग्नेंट महिला का हौसला नहीं कम हुआ. उन्होंने 120 किलो का वजन भी आसानी से उठा लिया. सभी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां भी बजाई. फैंस इस प्रोमो को देखकर महिला की तारीफ करते नहीं रुके.
Published at : 22 Nov 2025 03:20 PM (IST)
टेलीविजन फोटो गैलरी
[ad_2]
इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रेग्नेंट महिला ने उठाया 120 किलो वजन, मलाइका अरोड़ा के उड़े होश


