[ad_1]
सिंगर सयाली कांबले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोदभराई की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी.

इन तस्वीरों में मॉम टू बी सयाली मराठी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी है. साथ सिंगर ने हैवी ज्वेलरी कैरी की.

एक फोटो में सिंगर अपनी पति के साथ पोज देती हुई नजर आई. दोनों बेबी बंप थामकर फोटो क्लिक करवाई.

सयाली ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, ‘मुझे और धवल को यs बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारा नन्हा सा चमत्कार आने वाला है.’

सिंगर ने आगे लिखा, ‘हम अपने जीवन के सबसे अविश्वसनीय रोमांच पर निकल पड़े हैं, और हम अपनी प्यारी सी खुशी से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं..’

इस फोटो में बेबी बंप के साथ पोज देती सयाली बहुत ही सुंदर लग रही हैं. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है.

बता दें कि सयाली ने धवल पाटिल से साल 2022 में शादी की थी. अब शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाला है.
Published at : 28 Sep 2025 01:14 PM (IST)
Tags :
[ad_2]
‘इंडियन आइडल’ फेम सायली कांबले ने दी गुड न्यूज, शादी के 3 साल बाद बनेंगी मां



