इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा का दीपक हुड्डा से तलाक: 2022 धूमधाम से हुई थी शादी; 2025 में रिश्तों में आई खटास Latest Haryana News

[ad_1]

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen

Updated Sat, 11 Apr 2026 11:46 AM IST

बॉक्सर स्वीटी बूरा व दीपक हुड्डा ने एक दूसरे पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता कराने के लिए महिला थाने में बुलाया तो वहां भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद स्वीटी बूरा ने 2025 में तलाक का केस डाला था।



स्वीटी बूरा व दीपक हुड्डा
– फोटो : संवाद



विस्तार

इंटरनेशनल बॉक्सर एवं अर्जुन अवार्डी स्वीटी बूरा का कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के साथ सहमति से तलाक हो गया है। हिसार के सेक्टर 1-4 में रहने वाली स्वीटी बूरा की शादी 2022 में रोहतक निवासी दीपक हुड्डा के साथ हुई थी। वर्ष 2025 में दोनों के रिश्तों में खटास आई।


Trending Videos


मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता कराने के लिए महिला थाने में बुलाया तो वहां भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद स्वीटी बूरा ने 2025 में तलाक का केस डाला था। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद तलाक दे दिया है।

[ad_2]
इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा का दीपक हुड्डा से तलाक: 2022 धूमधाम से हुई थी शादी; 2025 में रिश्तों में आई खटास