{“_id”:”6999ffcdffb222df8e0fc534″,”slug”:”government-should-take-steps-to-expand-economic-zones-gulshan-dhang-rohtak-news-c-17-roh1020-814014-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आर्थिक जोन बढ़ाने के लिए कदम उठाए सरकार : गुलशन ढंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
30-गुलशन ढंग, अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन।
रोहतक। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सरकार प्रदेश में विशेष आर्थिक जोन बढ़ाने को लेकर विशेष कदम उठाए। इससे न केवल नए उद्योग स्थापित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अध्यक्ष गुलशन डंग ने ने कहा कि हरियाणा की भौगोलिक स्थिति और संसाधनों को देखते हुए यहां नए आर्थिक जोन विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ अब तक पूरी तरह नहीं उठाया गया है। कहा कि आगामी बजट को लेकर प्रदेश के व्यापारियों व उद्योगपतियों की निगाहें सरकार पर टिकी हुई हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से बजट से पूर्व सरकार के समक्ष व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी प्रमुख मांगें रखी गई हैं। कहा कि बढ़ रहे फिरौती मामले और कानून व्यवस्था के चलते इस बजट में हरियाणा के हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
आर्थिक जोन बढ़ाने के लिए कदम उठाए सरकार : गुलशन ढंग