in

आमने-सामने: हिमाचल और पंजाब में कहां से हो रही नशे की सप्लाई…कांग्रेस MLA और AAP ने बताया…शुरू हुआ वर्ड-वॉर Chandigarh News Updates

आमने-सामने: हिमाचल और पंजाब में कहां से हो रही नशे की सप्लाई…कांग्रेस MLA और AAP ने बताया…शुरू हुआ वर्ड-वॉर Chandigarh News Updates
#

[ad_1]


आप पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग और हिमाचल कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल सरकार के विधायक ने पंजाब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस विधायक ने पंजाब को नशे का कारोबार करने वाला राज्य बताया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विधानसभा हलका धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर का कहना है कि पंजाब में नशा खूब फल-फूल रहा है। पंजाब से हिमाचल में भी नशे की सप्लाई हो रही है। यही वजह है कि हिमाचल के युवा भी नशे की जद में आ रहे हैं। 

Trending Videos

चंद्रशेखर का कहना है कि हिमाचल के युवा वर्ग में बढ़ती नशीली दवाओं की प्रवृति के लिए सीधे तौर पर पंजाब जिम्मेदार है। क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशा खूब बिक रहा है। पंजाब से ही हिमाचल में भी नशे की सप्लाई हो रही है। हिमाचल के विधायक ने सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के इस बयान का पंजाब में विरोध भी होने लगा है। उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

[ad_2]
आमने-सामने: हिमाचल और पंजाब में कहां से हो रही नशे की सप्लाई…कांग्रेस MLA और AAP ने बताया…शुरू हुआ वर्ड-वॉर

#
Kurukshetra News: पिहोवा में गणतंत्र दिवस के लिए की जाने लगी  रिहर्सल Latest Haryana News

Kurukshetra News: पिहोवा में गणतंत्र दिवस के लिए की जाने लगी रिहर्सल Latest Haryana News